विज्ञापन

IIM अहमदाबाद ने दुबई कैंपस में शुरू किया Executive MBA, नौकरी छोड़ने की जरूरत नहीं

IIM अहमदाबाद ने दुबई कैंपस में नया Executive MBA शुरू किया है. यह प्रोग्राम वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है, जिसमें AI-इंटीग्रेटेड लर्निंग, अंतरराष्ट्रीय इमर्शन और नेतृत्व कौशल के विकास पर जोर दिया जाएगा.

IIM अहमदाबाद ने दुबई कैंपस में शुरू किया Executive MBA, नौकरी छोड़ने की जरूरत नहीं
IIMA ने पाठ्यक्रम को मौजूदा कारोबारी जरूरतों के अनुरूप तैयार किया है.

IIM Ahmedabad Dubai : देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में शामिल आईआईएम अहमदाबाद (IIMA) ने अपने दुबई कैंपस में नया दो साल Executive MBA Programme शुरू करने की घोषणा की है. बता दें कि दुबई कैंपस में शुरू किया गया यह IIMA का तीसरा प्रोग्राम है. इससे पहले वहां एक साल MBA और जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम चल रहा है. नया Executive MBA भारत और खाड़ी देशों में काम कर रहे सीनियर प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इस प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कैंडिडेट्स को पढ़ाई के लिए करियर से ब्रेक लेने की जरूरत नहीं होगी. तो चलिए जानते हैं इस प्रोग्राम के बारे में विस्तार से.

ऑफलाइन क्लासेस चलेंगी

कोर्स को छह टर्म में संचालित किया जाएगा, जिसमें वीकेंड पर ऑफलाइन क्लासेस आयोजित होंगी. इसके अलावा आईआईएम अहमदाबाद कैंपस में सात दिन का रेजिडेंसी प्रोग्राम और एक इंटरनेशनल इमर्शन का एक्सपीरिएंस भी मिलेगा.

कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को वास्तविक कारोबारी चुनौतियों पर आधारित एक Executive Capstone Project भी पूरा करना होगा. यह प्रोजेक्ट संस्थान के फैकल्टी सदस्यों की निगरानी में कराया जाएगा, जिससे स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल एक्सपीरिएंस मिल सके. IIMA ने सिलेबस को मौजूदा कारोबारी जरूरतों के अनुसार तैयार किया है. इसमें AI-Integrated Learning और केस बेस्ड टीचिंग मैथड को शामिल किया गया है. सिलेबस का फोकस स्ट्रेटजिक डिसीजन लेने की क्षमता, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और टेक्निकल बेस्ड व्यवसायों में लीडरशिप कव्लिटी करने पर रहेगा.

ग्लोबल एलुमनाई नेटवर्क का भी मिलेगा फायदा

आईआईएम अहमदाबाद के निदेशक प्रोफेसर भारत भास्कर के अनुसार, आज के दौर में प्रोफेशनल्स से स्ट्रेटजिक सोच और ग्लोबस प्रोसपेक्टिव के साथ नेतृत्व की अपेक्षा की जाती है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत और खाड़ी क्षेत्र के उन पेशेवरों के लिए उपयोगी होगा, जो तेजी से जुड़ती वैश्विक अर्थव्यवस्था में नेतृत्व की भूमिका निभा रहे हैं. कोर्स पूरा करने वाले छात्रों को IIMA के ग्लोबल एलुमनाई नेटवर्क का भी लाभ मिलेगा. यह नेटवर्क भारत, यूएई और अन्य देशों में विभिन्न इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स को जोड़ता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

Executive MBA के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों के पास स्नातक के बाद कम से कम छह साल का वर्क एक्सपीरिएंस होना चाहिए. साथ ही उनमें से कम से कम तीन साल का मैनेजरियल एक्सपीरिएंस या लीडरशिर भूमिका में होना जरूरी है. प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को IIMA Admission Test, GMAT Focus, Executive Assessment या GRE में से किसी एक परीक्षा का स्कोर जमा करना होगा.

यह भी पढ़ें- कानपुर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 1628 नौकरियों के लिए 13 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com