ICAI Schedule released : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नवंबर 2026 की परीक्षाओं में शामिल होने वाले CA फाइनल के स्टूडेंट्स के लिए मॉक टेस्ट पेपर सीरीज 1 और सीरीज 2 का शेड्यूल जारी कर दिया है. पहली मॉक टेस्ट सीरीज 9 सितंबर से शुरू होगी, जबकि दूसरी सीरीज 23 सितंबर से शुरू होगी. स्टूडेंट फिजिकल और वर्चुअल, दोनों तरीकों से मॉक टेस्ट दे सकते हैं.
सभी पेपर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक
पहली सीरीज 9 सितंबर को फाइनेंशियल रिपोर्टिंग के साथ शुरू होगी. बाकी पेपर 11, 15, 17, 19 और 21 सितंबर को होंगे. सभी पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे.
इन सब्जेक्ट्स में एडवांस्ड फाइनेंशियल मैनेजमेंट, एडवांस्ड ऑडिटिंग, एश्योरेंस और प्रोफेशनल एथिक्स, डायरेक्ट टैक्स लॉज और इंटरनेशनल टैक्सेशन, इनडायरेक्ट टैक्स लॉज और इंटीग्रेटेड बिजनेस सॉल्यूशंस शामिल हैं.
दूसरी सीरीज 23 सितंबर को फाइनेंशियल रिपोर्टिंग के साथ शुरू होगी. अन्य पेपर 26 सितंबर, 28 सितंबर, 30 सितंबर, 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को होंगे. ये टेस्ट भी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे.
अपने इलाके की शाखा से करें कॉन्टेक्ट
जो छात्र फिजिकल मोड चुनते हैं, वे अपने इलाके की ICAI शाखा से कॉन्टेक्ट कर सकते हैं. जो स्टूडेंट्स वर्चुअल रूप से टेस्ट दे रहे हैं, वे तय ऑनलाइन पोर्टल के जरिए पेपर एक्सेस कर सकते हैं.
कैसे करें पेपर एक्सेस
ICAI के अनुसार, तय टेस्ट के दिनों में सुबह 9:30 बजे तक क्वेश्चन पेपर BoS नॉलेज पोर्टल/BoS MTP रजिस्ट्रेशन पोर्टल boslive.icai.org पर अपलोड कर दिए जाएंगे. छात्रों को पेपर डाउनलोड करना चाहिए और तय तीन घंटे की समय सीमा के भीतर उसे हल करना चाहिए.
48 घंटे के अंदर आंसर की
हर मॉक टेस्ट शुरू होने के 48 घंटों के भीतर आंसर की अपलोड कर दी जाएगी.
यह भी पढ़ें- कहीं डीएम ऑफिस तो कहीं सड़क पर प्रदर्शन, यूपी से लेकर एमपी तक दिखा Gen-Alpha का गुस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं