विज्ञापन

जल्‍द शुरू होंगे स्‍कूलों में Half Yearly Exam, ऐसे शुरू करें पेपर की तैयारी, आएंगे पूरे नंबर

Half Yearly Exam 2026: कई राज्यों के स्कूलों में जल्द ही Half Yearly Exam (अर्धवार्षिक परीक्षा) शुरू होने वाले हैं. ये परीक्षाएं केवल रिपोर्ट कार्ड के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं होतीं, बल्कि वार्षिक परीक्षा की तैयारी का भी मजबूत आधार बनाती हैं.

जल्‍द शुरू होंगे स्‍कूलों में Half Yearly Exam, ऐसे शुरू करें पेपर की तैयारी, आएंगे पूरे नंबर

Half Yearly Exam 2026: कई राज्यों के स्कूलों में जल्द ही Half Yearly Exam (अर्धवार्षिक परीक्षा) शुरू होने वाले हैं. ये परीक्षाएं केवल रिपोर्ट कार्ड के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं होतीं, बल्कि वार्षिक परीक्षा की तैयारी का भी मजबूत आधार बनाती हैं. हाफ ईयरली एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और आगे की पढ़ाई आसान हो जाती है. अगर आपने अभी तक तैयारी शुरू नहीं की है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, सही स्‍ट्रेटजी और नियमित अभ्यास से कम समय में भी बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है. 

सबसे पहले बनाएं पढ़ाई का टाइम टेबल

बिना प्‍लान किए पढ़ाई करने से समय बर्बाद होता है. इसलिए सबसे पहले एक ऐसा टाइम टेबल बनाएं जिसमें सभी विषयों को पर्याप्त समय मिले. 

  • पहले कठिन विषयों की पढ़ाई करें
  • आसान विषयों का पढ़ें और जो पढ़े हों उनकी रिवीजन करें
  • हर 45-60 मिनट बाद 5-10 मिनट का ब्रेक लें
  • रोजाना कम से कम 2-3 घंटे रिवीजन के लिए रखें
  • सिलेबस को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें

पूरा सिलेबस एक साथ पढ़ने की बजाय उसे कई हिस्‍सों में बांट लें. हर दिन कुछ टॉपिक खत्‍म करने की कोशिश करें. इससे पढ़ाई आसान लगेगी और तनाव भी कम होगा. 

NCERT और क्लास नोट्स पर दें सबसे ज्यादा ध्यान

ज्‍यादातर स्कूलों में प्रश्न NCERT किताबों और कक्षा में पढ़ाए गए नोट्स से पूछे जाते हैं. इसलिए सबसे पहले इन्हें अच्छी तरह पढ़ें. हर पाठ के महत्वपूर्ण प्रश्नों और परिभाषाओं को अलग से नोट करें. 

पुराने प्रश्नपत्र और सैंपल पेपर हल करें

पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और सैंपल पेपर हल करने से परीक्षा का पैटर्न समझ में आता है. इससे समय प्रबंधन बेहतर होता है और बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों का अभ्यास हो जाता है. 

हंसने से बच्‍चे के दिमागी विकास पर होता है ये असर, पढ़ाई में भी परफॉर्म करते हैं

रोजाना करें रिवीजन

नई चीजें पढ़ने के साथ-साथ पुराना पढ़ा हुआ दोहराना भी जरूरी है. अगर रेगुलर रिवीजन नहीं करेंगे तो परीक्षा के समय चीजें भूलने लगेंगे. जब भी पढ़ने बैठें तो 30 मिनट पुराने टॉपिक दोहराएं, कठिन प्रश्नों की दोबारा प्रेक्टिस करें. 

लिखकर करें अभ्यास

सिर्फ पढ़ना ही काफी नहीं है. मैथ्‍स, साइंस, सोशल साइंस और लैंग्‍वेज में उत्तर लिखकर अभ्यास करें. इससे लिखने की गति बढ़ती है और आंसर करने का तरीका भी बेहतर होता है. 

मोबाइल और सोशल मीडिया से रखें दूरी

पढ़ाई के दौरान मोबाइल फोन, गेम्स और सोशल मीडिया सबसे ज्‍यादा ध्यान भटकाते हैं. पढ़ाई के समय फोन को साइलेंट मोड पर रखें या परिवार के किसी सदस्य के पास रख दें. 

परीक्षा के दिन रखें इन बातों का ध्यान

  • परीक्षा केंद्र या स्कूल समय से पहले पहुंचें
  • पहले प्रश्नपत्र पूरा पढ़ें
  • आसान प्रश्नों के उत्तर पहले लिखें
  • उत्तर साफ और व्यवस्थित लिखें
  • अंत में 10-15 मिनट उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए बचाएं
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Half Yearly Exam, Half Yearly Exam Class 9, Half Yearly Exam Class 12, Exam Advice, Exams 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com