विज्ञापन

यूपी में डबल डिग्री वाला MBA कोर्स, गोरखपुर यूनिवर्सिटी में दाखिला और पढ़ाई मलेशिया में

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ड्यूल डिग्री एमबीए प्रोग्राम लाने जा रहा है. इस प्रोग्राम के तहत छात्रों मलेशिया के लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज जाकर भी पढ़ाई करेंगे. गोरखपुर विश्वविद्यालय के साथ-साथ मलेशिया यूनिवर्सिटी की डिग्री भी मिलेगी.

यूपी में डबल डिग्री वाला  MBA कोर्स, गोरखपुर यूनिवर्सिटी में दाखिला और पढ़ाई मलेशिया में
फीस स्ट्रक्चर और प्रवेश प्रक्रिया क्या होगी, इसके बारे में जल्द ही बता दिया जाएगा.

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ड्यूल डिग्री एमबीए कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है. जिसके साथ ही गोरखपुर विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश का पहला राज्य सरकार की ओर से संचालित होनेवाला विश्वविद्यालय बन गया है, जो ड्यूल डिग्री वाला एमबीए कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि इस प्रस्ताव को विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद से अंतिम मंजूरी मिल गई है. ड्यूल डिग्री एमबीए में जो छात्र दाखिला लेंगे उन्हें गोरखपुर विश्वविद्यालय के साथ-साथ मलेशिया के लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज से भी डिग्री मिलेगी. नई व्यवस्था के तहत छात्र पहले साल की पढ़ाई गोरखपुर विश्वविद्यालय में करेंगे. जबकि दूसरे साल की पढ़ाई मलेशिया के लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज में करेंगे. सिलेबस सफलतापूर्वक पूरा करने पर उन्हें दोनों संस्थानों से एमबीए की डिग्री प्रदान की जाएगी.

अंतरराष्ट्रीय एकेडेमिक अनुभव मिलेगा

विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अंतरराष्ट्रीय एकेडेमिक अनुभव, आधुनिक प्रबंधन मेथड  और वैश्विक कारोबारी संचालन की व्यावहारिक समझ प्रदान कराना है. उन्होंने कहा कि इस पहल से छात्रों की रोजगार दक्षता बढ़ेगी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उनके करियर के अवसर भी बेहतर होंगे. ड्यूल डिग्री वाला यह कार्यक्रम दोनों संस्थानों के बीच पहले से जारी शैक्षणिक एवं शोध सहयोग का विस्तार है.

कितनी होगी फीस

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ड्यूल डिग्री एमबीए कोर्स में दाखिल लेने वाले छात्रों को कितनी फीस भरनी होगी, इसपर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. जानकारी के अनुसार  विश्वविद्यालय फिलहाल फीस स्ट्रक्चर और प्रवेश प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा है. एक हफ्ते के अंदर ही फीस और प्रवेश प्रक्रिया क्या होगी इसका ऐलान कर दिया जाएगा. 

इसके अलावा, विश्वविद्यालय मौजूदा एकेडेमिक सत्र से वाणिज्य विभाग के अंतर्गत पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन में बीबीए पाठ्यक्रम भी शुरू करेगा. कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह पहल से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के अवसर मिलेंगे.

ये भी पढ़ें- NEET-PG 2026 परीक्षा की तारीख का ऐलान, देख लीजिए पूरा शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gorakhpur University News, Gorakhpur University Student Union Polls, MBA Course
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com