विज्ञापन

GATE 2026 Exam: IIT गुवाहाटी ने जारी किए Answer Key और Response Sheet, ऐसे करें डाउनलोड

GATE 2026 की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट IIT गुवाहाटी ने जारी कर दी है. छात्र GOAPS पोर्टल पर लॉगिन कर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट 19 मार्च को आएगा.

GATE 2026 Exam: IIT गुवाहाटी ने जारी किए Answer Key और Response Sheet, ऐसे करें डाउनलोड
IIT गुवाहाटी के नोटिफिकेशन के मुताबिक, GATE 2026 के फाइनल नतीजे 19 मार्च 2026 को घोषित किए जाएंगे.

GATE 2026 Exam: अगर आपने इस बार GATE 2026 की परीक्षा दी है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (Answer Key) और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है. जो छात्र 7 फरवरी से 15 फरवरी के बीच परीक्षा में बैठे थे, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं कि उन्होंने कितने सवालों के सही जवाब दिए हैं.

यह भी पढ़ें- बीटेक कंप्यूटर साइंस या बायोटेक्नोलॉजी? जानिए किसमें है ज्यादा सैलरी

GATE 2026 Exam: कैसे डाउनलोड करें -

  1. आप सबसे पहले GOAPS के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं.
  2. वहां अपनी एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें.
  3. लॉग-इन करते ही आपको आंसर-की, क्वेश्चन पेपर और आपकी रिस्पॉन्स शीट के लिंक मिल जाएंगे.
  4. इन्हें डाउनलोड करके अपने पास सेव कर लें.

GATE 2026 Exam: खुद ही कैलकुलेट करें अपना स्कोर

रिजल्ट आने में अभी थोड़ा वक्त है, लेकिन आप अभी से अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको कितने नंबर मिलने वाले हैं. GATE का पेपर कुल 100 नंबर का होता है. इसमें 15 नंबर जनरल एप्टीट्यूड के होते हैं और 85 नंबर आपके मेन सब्जेक्ट (जैसे CS, ME, EE, CE आदि) के होते हैं.

वहीं, कुछ पेपर जैसे GG, AR और GE में थोड़ा अलग फॉर्मेट होता है, जहां अनिवार्य और वैकल्पिक (Optional) सेक्शन होते हैं. अपनी रिस्पॉन्स शीट को आंसर-की से मिलाकर आप जान पाएंगे कि आप रेस में कहां खड़े हैं.

GATE 2026 Exam: रिजल्ट कब आएगा

IIT गुवाहाटी के नोटिफिकेशन के मुताबिक, GATE 2026 के फाइनल नतीजे 19 मार्च 2026 को घोषित किए जाएंगे. तब तक छात्र प्रोविजनल आंसर-की पर अगर कोई आपत्ति हो, तो उसे दर्ज भी करा सकते हैं.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com