विज्ञापन

FMGE 2026: NBEMS का बड़ा फैसला! विदेश से MBBS करने वाले स्टूडेंट्स साल में 3 बार देंगे एग्जाम, फीस भी होगी कम

विदेश से मेडिकल डिग्री लेकर भारत में प्रैक्टिस का सपना देख रहे हजारों छात्रों के लिए ये फैसले राहत देने वाले माने जा रहे हैं. खासकर साल में तीन बार परीक्षा और शुल्क में कमी जैसे कदम लंबे समय से उठ रही मांगों को पूरा करते दिखाई देते हैं.

FMGE 2026: NBEMS का बड़ा फैसला! विदेश से MBBS करने वाले स्टूडेंट्स साल में 3 बार देंगे एग्जाम, फीस भी होगी कम
बैठक के बाद AIMSA-FMSW ने शाम 4 बजे से अपना जारी विरोध प्रदर्शन वापस लेने पर सहमति जताई.
Representative image (copilot)

FMGE 2026 : विदेश से एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) को लेकर कई बड़े फैसले लिए हैं. सबसे बड़ा फैसला यह है कि अक्टूबर 2026 के अंत तक FMGE की एक अतिरिक्त परीक्षा आयोजित की जाएगी. वहीं, अगले साल से FMGE साल में तीन बार आयोजित होगी. प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार एग्जाम दिसंबर-जनवरी, अप्रैल-मई और अगस्त-सितंबर महीने में होगा.

27 अगस्त 2026 को NBEMS और AIMSA-FMSW (All India Medical Students' Association - Foreign Medical Students Wing) के रिप्रजनटेटिव के बीच हुई बैठक में छात्रों की मांगों पर चर्चा की गई, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया. इसके इसके अलावा और क्या फैसले इस बैठक में लिए गए और इससे फॉरेन मेडिकल स्टूडेंट्स को क्या फायदा होगा, आइए आगे आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं. 

छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा?

बता दें कि साल में तीन बार परीक्षा होने से छात्रों को अधिक मौके मिलेंगे और उनका करियर प्रभावित होने की संभावना कम होगी.

पेपर में आसान सवाल

बैठक में यह भी तय किया गया कि FMGE के पेपर को बैलेंस रखा जाएगा. NBEMS के अनुसार, पेपर का रेशियो Low : Moderate : Difficult = 30 : 50 : 20 रखा जाएगा. इससे परीक्षा अधिक संतुलित और स्टूडेंट्स लिए बेहतर होगी.

एग्जाम फीस में भी मिलेगी राहत

FMG छात्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए NBEMS ने कहा है कि अगली परीक्षा से एप्लिकेशन फीस को भी कम किया जाएगा. हालांकि शुल्क कितना कम होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है.

आंसर की और मार्क्स की जानकारी मिलेगी

ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के लिए NBEMS ने यह भी सहमति दी है कि भविष्य में पेपर आईडी, सही जवाब की आईडी और हर प्रश्न पर मिले अंक उम्मीदवारों के पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे.

एग्जाम सेंटर्स पर सुविधाएं होंगी बेहतर

NBEMS ने आश्वासन दिया है कि परीक्षा केंद्रों को अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा और इसके लिए टेक्निकल पार्टनर्स को जरूरी गाइ़लाइन जारी की जाएंगी.

इसके अलावा बायोमेट्रिक अटेंडेंस में लगने वाले समय को ध्यान में रखते हुए हर सेक्शन में एक मिनट ज्यादा का समय दिया जाएगा. यानी कैंडिडेट्स को अधिकतम तीन मिनट ज्यादा का समय मिल सकेगा. 

AIMSA-FMSW ने वापस लिया प्रोटेस्ट

बैठक के बाद AIMSA-FMSW ने शाम 4 बजे से अपना जारी विरोध प्रदर्शन वापस लेने पर सहमति जताई. साथ ही NBEMS और FMG प्रतिनिधियों के बीच संवाद को और नियमित बनाने पर भी सहमति बनी है.

यह भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2026: Round-2 का शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से रजिस्ट्रेशन, इस दिन आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com