कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने एकेडेमिक सेशन 2026-27 के लिए वार्ड ऑफ इंश्योर्ड पर्सन (IP Quota) के तहत मेडिकल, डेंटल और बीएससी नर्सिंग कोर्सेज में एडमिशन की प्रोसेस शुरू कर दी है. इस योजना के अंतर्गत देश के 22 प्रतिष्ठित कॉलेजों में कुल 783 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा, वो भी बेहद कम और रियायती फीस पर. बता दें कि श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत आने वाले ESIC ने इस साल कुल 783 सीटें आरक्षित की हैं. मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह किसी लॉटरी से कम नहीं है.
सीटों का पूरा डिटेल- MBBS सीटें: 695
- BDS (डेंटल) सीटें: 28
- BSc Nursing सीटें: 60
ये सीटें देश के विभिन्न राज्यों में स्थित ESIC मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ उन चुनिंदा राज्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध हैं, जहां बीमाकृत व्यक्तियों (Insured Persons) के बच्चों के लिए कोटा तय किया गया है.
ना के बराबर है फीस- MBBS और BDS के लिए मात्र 24,000 रुपये सालाना फीस
- वहीं, BSc Nursing के लिए: केवल 10,000 रुपये सालाना फीस
उम्मीदवार के माता-पिता ESI एक्ट के तहत रजिस्टर्ड होने चाहिए और 30 सितंबर, 2025 तक एक्टिव कॉन्ट्रिब्यूटर (Active Contributor) होने चाहिए.
NEET (UG) 2026छात्र ने नीट यूजी 2026 की परीक्षा दी हो और NMC, DCI, INC, NTA तथा MCC के मानदंडों को पूरा करता हो.
एज लिमिट क्यो होगीपुरुष उम्मीदवारों (Male Candidates) की आयु 8 मार्च, 2026 को 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, ESI अधिनियम 1948 के अनुसार, बीमाकृत व्यक्तियों की आश्रित अविवाहित महिला बेटियों के लिए कोई आयु सीमा लागू नहीं है.
ऐसे करें अप्लाई- इस कोटे के तहत काउंसलिंग में भाग लेने के लिए Ward of IP Certificate होना अनिवार्य है. इसके बिना एडमिशन प्रोसेस में शामिल नहीं हुआ जा सकता.
- एप्लिकेशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है. उम्मीदवार ESIC के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने डॉक्यूमेंट जैसे- फोटो, उम्र का प्रमाण, NEET UG 2026 एडमिट कार्ड आदि अपलोड कर सकते हैं.
- ध्यान रहे कि मोबाइल नंबर ESI रिकॉर्ड में सही होना चाहिए, क्योंकि पूरी प्रोसेस OTP बेस्ड है.
- ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जून, 2026 है.
सर्टिफिकेट मिलने के बाद उम्मीदवारों को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के पोर्टल पर अलग से रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसका एडमिशन डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) द्वारा आयोजित केंद्रीयकृत काउंसलिंग (Centralised Counselling) के माध्यम से किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- यूजीसी नेट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, 22 जून से शुरू होंगे एग्जाम, यहां देखें लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं