Education And Jobs Update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए सर्विस सेक्टर में जॉब पैदा करने के लिए एक कमेटी बनाने का ऐलान किया है. बता दें बजट पेश करने के बाद निर्मला सीतारमण देश के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 30 कॉलेज छात्रों के साथ बातचीत करेंगी. इस पहल के तहत, कॉलेज छात्रों को लोकसभा गैलरी से केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण देखने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण संसदीय कार्यवाही में से एक को देखने का मौका मिलेगा.
Education And Jobs Live Update:
BSEB Class 12 exams 2026 : बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा कल से
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की इंटर यानी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा कल, 2 फरवरी से शुरू होने जा रही है. इस साल करीब 13.18 लाख छात्र-छात्राएं अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पूरे बिहार में कुल 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं.
JEE Main Session 2 Registration 2026 के लिए आवेदन आज से शुरू
JEE Main Session 2 Registration 2026 : देश के बड़े इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की राह देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेंस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन 2 (अप्रैल सत्र ) की ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस आज से शुरू कर दिया है.
UPSC CSE 2026 Notification: इंतजार खत्म! जल्द आएगा नोटिफिकेशन, वेबसाइट पर हलचल तेज
UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. परीक्षा का नोटिफिकेशन जो 14 जनवरी को आना था, वह कुछ सरकारी कारणों से रुक गया था. अच्छी बात यह है कि आयोग की वेबसाइट पर अब इसका लिंक दिखने लगा है, जिसका मतलब है कि नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी हो सकता है. छात्र अब जल्द ही अपना आवेदन (Apply) कर सकेंगे.
Budget 2026: विदेश में पढ़ाई करने वालों को सरकार का बड़ा तोहफा, इतना कम कर दिया टैक्स
वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने बजट पेश करते हुए एक बड़ा ऐलान किया है. जिसमें उन्होंने विदेश में पढ़ाई पर लगने वाले टैक्स में बड़ी राहत दी है. वित्त मंत्री ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर TCS 5 परसेंट से घटाकर 2 परसेंट कर दिया गया है, इससे पेरेंट्स की हजारों रुपये की बचत होगी. ये टैक्स 10 लाख से ज्यादा की रकम भेजने पर लगाया जाता है. इसके अलावा इलाज के लिए लिया जाने वाला टीसीएस भी 5 से घटाकर 2 फीसदी कर दिया गया है. यानी विदेश में इलाज कुछ हद तक सस्ता हो जाएगा.
Budget 2026: यूट्यूबर्स और गेमिंग सेक्टर की होगी मौज! स्कूल-कॉलेजों में बनेंगीं कंटेंट क्रिएटर लैब
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में अब कंटेंट क्रिएटर लैब्स खोली जाएंगीं. जिससे कंटेंट क्रिएट करने वाले युवाओं को काफी फायदा होगा और इसके लिए नए सेटअप लगाए जाएंगे.
सर्विस सेक्टर में जॉब पैदा करने के लिए बनेगी कमेटी: बजट पेश करते हुए बोलीं वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं. संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, सर्विस सेक्टर में जॉब पैदा करने के कमेटी बनाए जाएगी. साल 2047 तक भारत का सर्विस सेक्टर में हिस्सा 10% करने का लक्ष्य सरकार ने रखा है.
2047 तक भारत का सर्विस सेक्टर में हिस्सा 10% करने का लक्ष्य
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि. 2047 तक भारत का सर्विस सेक्टर में हिस्सा 10% करने का लक्ष्य.
Budget 2026: निर्मला सीतारमण तोड़ चुकी हैं सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड, ये हैं उनकी अब तक की स्पीच
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार 9वीं बार लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. अपने आठवें बजट के दौरान उन्होंने करीब 1 घंटे 17 मिनट यानी 77 मिनट तक भाषण दिया था. साल 2024 में आम चुनाव होने के कारण 1 फरवरी, 2024 को अंतरिम बजट पेश किया गया था, जिसमें वित्त मंत्री का भाषण लगभग 56 मिनट का रहा था.
Budget 2026 में शिक्षा और रोजगार क्षेत्र के लिए क्या हो सकता है खास, कुछ ही देर में होगा साफ
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी. उम्मीद है कि बजट 2026 में स्कूलों में और सुधार, यूनिवर्सिटी में ज्यादा इन्वेस्टमेंट और एजुकेशन लोन से जुड़े ऐलान हो सकते हैं.
पिछले साल कितना था एजुकेशन बजट?
हर साल की तरह इस साल भी एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छा बजट दिया जा सकता है. पिछले साल यानी 2025 में एजुकेशन बजट ₹1,28,650 करोड़ का था.
CBSE के एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?
सीबीएसई की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है. बताया जा रहा है कि इसी हफ्ते बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं. 17 फरवरी से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होगी.
बिहार बोर्ड परीक्षाओं की कल से शुरुआत
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की शुरुआत कल यानी 2 फरवरी से होगी. परीक्षा में इस बार 13 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की तरफ से परीक्षा की तमाम तैयारियां कर ली गई हैं.
एजुकेशन सेक्टर को क्या उम्मीदें?
इस बार बजट से एजुकेशन सेक्टर को कई तरह की उम्मीदें हैं. इसमें सबसे ज्यादा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स को लेकर हो सकता है. साथ ही स्किल स्कूलों की शुरुआत भी हो सकती है.
वित्त मंत्री 1 फरवरी को बजट पेश करने के बाद छात्रों के साथ विचार-विमर्श करेंगी
1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किए जाने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 30 कॉलेज छात्रों के साथ बातचीत करेंगी. बयान में कहा गया है कि इस पहल के तहत, कॉलेज छात्रों को लोकसभा गैलरी से केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण देखने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण संसदीय कार्यवाही में से एक को देखने का मौका मिलेगा. ये छात्र भारत के विभिन्न राज्यों से वाणिज्य, अर्थशास्त्र, चिकित्सा शिक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों सहित विभिन्न शैक्षणिक विषयों से आते हैं.
बाद में शाम को, वित्त मंत्री सीतारमण छात्रों से बातचीत करेंगी और बजट की प्रमुख प्राथमिकताओं, भारत के भविष्य के लिए इसके दृष्टिकोण और युवाओं पर इसके प्रभावों पर खुलकर चर्चा करेंगी। बयान में कहा गया है कि छात्र भी इस बातचीत के दौरान अपने विचार, दृष्टिकोण और आकांक्षाएं साझा करेंगे और युवाओं और राष्ट्र के बारे में अपने विचार रखेंगे.