DU PhD Admission 2026: रिसर्च की फिल्ड में करियर बनाने वाले छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने बड़ा अवसर दिया है. विश्वविद्यालय ने एकेडेमिक सेशन 2026-27 के लिए पीएचडी (PhD) कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन मांगें हैं. खास बात यह है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUP) पूरा करने वाले छात्र भी अब सीधे पीएचडी में के लिए आवेदन कर सकते हैं.
दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, एप्लिकेशन प्रोसेस 27 अगस्त से शुरू हो चुकी है जो 6 सितंबर 2026 तक चलेगी. बता दें कि इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय के PhD Admission Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
किन छात्रों को मिलेगा मौका?
बता दें कि DU के PHD प्रोग्राम के लिए वही योग्य होंगे जिन्होंने डीयू के एफिलिएटेड कॉलेजों से चार साल के ग्रेजूएशन की पढ़ाई पूरी की है. हालांकि, पात्रता के लिए न्यूनतम CGPA की शर्त रखी गई है.
UR, OBC-NCL और EWS कैटेगरी के लिए न्यूनतम 7.5 CGPA रखा गया है
SC, ST और PwBD कैटेगरी के लिए न्यूनतम 7.0 CGPA
एडमिशन के लिए देना होगा एग्जाम
डीयू ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित विभाग या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होगा. प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम निर्णय विभागीय स्तर पर तय किया जाएगा.
आवेदन फीस कितनी है?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग शुल्क जमा करना होगा.
- UR, OBC-NCL और EWS: 250 रुपये प्रति कार्यक्रम
- SC, ST और PwBD: 100 रुपये प्रति कार्यक्रम
विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा.
UGC-NET और CSIR परीक्षा देने की सलाह
DU ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे UGC-NET या CSIR जैसी परीक्षाओं में भी शामिल हों. ऐसा करने से उन्हें रिसर्च फेलोशिप और फाइनेंशियल सपोर्ट से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिल सकता है.
वेबसाइट पर रखें नजर
विश्वविद्यालय ने छात्रों से कहा है कि वे एडमिशन प्रोसेस, एग्जिमिनिशेन शेड्यूल, नियमों और अन्य अपडेट्स के लिए नियमित रूप से DU की आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट देखते रहें, ताकि किसी महत्वपूर्ण सूचना से चूक न हो.
यह भी पढ़ें- TRE 4 Protest : NET, CTET, STET सब पास, फिर भी बेरोजगार: संघर्ष और नौकरी की तलाश में भटकती एक पीढ़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं