DU LLB Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने 5 वर्षीय एकीकृत लॉ कोर्सेस के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है. बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवारों के लिए डीयू एलएलबी आवेदन सुधार सुविधा कल, 12 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट law.uod.ac.in पर उपलब्ध कराई जाएगी. दिल्ली विश्वविद्यालय का लॉ फेकेल्टी, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2025) में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रों को अपने 5 वर्षीय एकीकृत लॉ प्रोग्रामों में एडमिशन देगा. हालांकि, सीट आवंटन CLAT स्कोर, श्रेणी, सीटों की उपलब्धता आदि पर निर्भर करेगा.
तीन राउंड में खत्म होगी एडमिशन की प्रक्रिया
DU LLB काउंसलिंग 2025 के कुल तीन राउंड होंगे. सीट अलॉटमेंट परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट्स को वेरिफिकेशन के लिए फिजिकली रूप से उपस्थित होना होगा. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के नियमों और विनियमों के अनुसार, किसी भी छात्र को उसी विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किसी अन्य यूजी, पीजी या सर्टिफिकेट कोर्सेस के साथ एक ही लॉ प्रोग्राम में नामांकन करने की अनुमति नहीं होगी.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
यहां देखें पूरा शेड्यूल
पहले से पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो- 12 जुलाई
पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट- 16 जुलाई
अभ्यर्थियों को आवंटित सीट "स्वीकार" करनी होगी-16 से 18 जुलाई
विभाग/केंद्र/कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदनों का वेरिफिकेशन और अप्रुवल-16 जुलाई शाम 5 बजे से 19 जुलाई शाम 4.59 बजे तक
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 20 जुलाई को शाम 4.59 बजे तक
दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट-22 जुलाई 2025
अभ्यर्थियों को आवंटित सीट "स्वीकार" करनी होगी-22 से 23 जुलाई
विभाग/केंद्र/कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदनों का वेरिफिकेशन और अप्रुवल-22 से 24 जुलाई
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि-25 जुलाई 2025
ये भी पढ़ें-Airforce Agniveer Vayu: वायुसेना में अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, फटाफट करें अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं