विज्ञापन

दिल्ली नर्सरी एडमिशन: घर से कितनी दूर होना चाहिए स्कूल? एडमिशन के बढ़ जाएंगे चांस

Delhi Nursery Admission: दिल्ली में दिसंबर से नर्सरी एडमिशन की दौड़ शुरू हो रही है, ऐसे में पेरेंट्स के मन में कई तरह के सवाल हैं. कई ऐसी चीजें हैं, जिनके प्वाइंट्स एडमिशन में मदद कर सकते हैं.

दिल्ली नर्सरी एडमिशन: घर से कितनी दूर होना चाहिए स्कूल? एडमिशन के बढ़ जाएंगे चांस
दिल्ली नर्सरी एडमिशन में स्कूल की दूरी वाला नियम

दिल्ली में नर्सरी एडमिशन की रेस एक बार फिर शुरू होने जा रही है. प्राइवेट स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नर्सरी एडमिशन का प्रोसेस 1 दिसंबर से शुरू होगा. हर बार की तरह नर्सरी एडमिशन के लिए कई तरह के नियम लागू होंगे, जिन्हें पूरा करने पर ही एडमिशन मिलेगा या फिर प्राथमिकता मिलेगी. इसमें एक नियम स्कूल और घर से दूरी का भी है, जिसमें अलग-अलग प्वाइंट्स मिलते हैं. यानी घर से जितनी नजदीक स्कूल होगा, उतने ही ज्यादा प्वाइंट्स मिलेंगे और एडमिशन का चांस और ज्यादा बढ़ जाएगा. 

कई स्कूलों में नेबहुड का नियम

नेबरहुड यानी घर के नजदीक स्कूल होने का फायदा काफी ज्यादा मिलता है. कई स्कूल 100 में से काफी ज्यादा नंबर सिर्फ नेबरहुड के लिए देते हैं. इसके लिए 30 से लेकर 70 प्वाइंट्स मिल सकते हैं. ऐसे में आपको ये नियम जरूर पता होना चाहिए. 

कितनी दूरी पर कितने नंबर?

0 से 1 किलोमीटर की दूरी: 70 अंक तक
1 से 8 किलोमीटर की दूरी: 60 अंक तक
8 किलोमीटर से ज्यादा दूरी: 50 अंक तक

फॉर्म भरते हुए जरूर रखें इस बात का ध्यान

नर्सरी एडमिशन का फॉर्म भरते हुए स्कूल की दूरी का खास ध्यान रखें, ऐसे स्कूलों को तवज्जो दें, जो आपके घर के पास हों. सबसे नजदीकी स्कूलों की एक लिस्ट बनाकर रख लें, जिसके बाद अपने पसंद के स्कूलों में फॉर्म भरें. 

इन चीजों से भी बढ़ेंगे एडमिशन के चांस

नर्सरी एडमिशन में सीट पक्की होने के चांस घर से स्कूल की दूरी के अलावा बाकी कई और चीजों से भी बढ़ सकते हैं. इसमें अगर उस स्कूल में कोई भाई या बहन पहले से पढ़ रहा हो तो इसके 15 से 40 नंबर मिल सकते हैं. वहीं माता-पिता में किसी एक ने अगर उसी स्कूल से पढ़ाई की हो तो उन्हें भी 10 से 20 अंक तक दिए जा सकते हैं. सरकारी नौकरी से ट्रांसफर हुए लोगों के बच्चों को भी प्वाइंट्स मिलते हैं. 

सभी स्कूल अपने नियम खुद बनाते हैं, इन्हें अपने एडमिशन के नियम और तय किए गए अंक 26 नवंबर तक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड करने हैं. इन नियमों को वेबसाइट पर जाकर आप देख सकते हैं. ज्यादातर स्कूलों ने अपना नंबर फॉर्मूला तय कर लिया है. 

यह भी पढ़ें | UGC NET के लिए 25 नवंबर को जारी होगी सिटी इंटिमेशन स्लिप, NTA ने बताया डाउनलोड करने का तरीका

यह भी पढ़ें | तंजानिया से लेकर अबू धाबी तक, नेपाल से पहले इन देशों में खुल चुके हैं IIT कैंपस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Nursery Admission, Delhi Nursery Admission Rules, Delhi Nursery Admission 2027-28
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com