विज्ञापन

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बच्चों को परोसा जाएगा इडली-सांभर, जानें हर दिन का मेन्यू

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों को दिए जाने वाले खाने के मेन्यू में बदलाव किया गया है. अब बच्चों को इडली-सांभर परोसा जाएगा. साथ ही अन्य चीजों को भी मेन्यू में शामिल किया गया है. शिक्षा निदेशालय (DoE) ने इसको लेकर आदेश जारी किया है.

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बच्चों को परोसा जाएगा इडली-सांभर, जानें हर दिन का मेन्यू
DoE ने कहा कि हर स्कूल में मेन्यू के सभी छह दिनों का पालन किया जाना चाहिए.

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों को अब इडली-सांभर परोसा जाएगा. PM-POSHAN के तहत जो मेन्यू बदला गया है, उसमें कई चीजों को शामिल किया गया है. नए मेन्यू में रागी हलवे की जगह गेहूं के आटे और चने की सब्जी (चना मसाला)  वेजिटेबल दलिया की जगह ज्वार और बाजरा को शामिल किया गया है. ये नया मेन्यू दो हफ्ते में शुरू किया जाएगा. शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों और इसे लागू करने वाली एजेंसियों को 24 अगस्त तक जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया है. शिक्षा निदेशालय (DoE) के जारी आदेश के अनुसार, मेन्यू में कुछ चीजों को बदला गया है. काले चने की ग्रेवी और चावलों के साथ अब बच्चों को पूरी, छोले मिलेंगे. मैश की हुई सब्जियां के साथ चावल, छोले के साथ पूरी, दाल-चावल और कढ़ी-चावल मिलेगा.

हालांकि बदले हुए मेन्यू की ज्यादातर चीजों को तुरंत ही लागू कर दिया जाएगा. वहीं इडली-सांभर के लिए दो हफ्ते का समय दिया गया है. क्योंकि इन्हें बनाने के लिए  खास उपकरणों और ट्रेंड कर्मचारियों की जरूरत होगी.

विभाग ने बताया कि मील रिव्यू कमेटी में ये बदलाव करने की सिफारिश की थी.

छह दिन के बदले हुए मेन्यू के अनुसार छात्रों को क्या मिलेगा-

  1. पहले दिन काले चने की ग्रेवी और मैश की हुई सब्जियों के साथ पूरी.
  2. दूसरे दिन इडली-सांभर
  3. तीसरे दिन छोले और मैश की हुई सब्जियों के साथ चावल.
  4. चौथे दिन छोले और मैश की हुई सब्जियों के साथ पूरी.
  5. पांचवें दिन दाल-चावल.
  6. छठे दिन कढ़ी-चावल मिलेंगे.

आदेश में कहा गया है कि पहले दिन और तीसरे से छठे दिन के लिए बदला हुआ मेन्यू तुरंत लागू हो जाएगा. जबकि जुड़ी हुई NGO और सेंट्रलाइज्ड किचन एजेंसियों को इडली-सांभर शुरू करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया गया है. इडली-सांभर 24 अगस्त तक परोसना शुरू कर देना होगा.

ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी के साथ JPSC परीक्षा कराने वाली कंपनी में जॉब, अभय तिवारी के 'डबल रोल' ने खोली पोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Government School, Mid Day Meal, Mid Day Meal Chart, PM Poshan Scheme
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com