विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर IIT रुड़की में साइक्लोथॉन, तेल और गैस की गंभीर चुनौतियों पर चर्चा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईआईटी रुड़की में कार्यक्रम हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया गया.

विश्व पर्यावरण दिवस पर IIT रुड़की में साइक्लोथॉन, तेल और गैस की गंभीर चुनौतियों पर चर्चा
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईआईटी रुड़की में गंगेय फाउंडेशन का सयुक्त कार्यक्रम हुआ

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईआईटी रुड़की में गंगेय फाउंडेशन और आईआईटी रुड़की की स्पोर्ट्स काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में “सेव फ्यूल" थीम पर एक भव्य साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ईंधन संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत जीवनशैली को बढ़ावा देना था. इस साइक्लोथॉन में आईआईटी रुड़की के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की. कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. केके पंत ने हरी झंडी दिखाकर किया.

आईआईटी रुड़की के डायरेक्टर ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प को मजबूत करने का अवसर है. उन्होंने गंगेय फाउंडेशन एवं आईआईटी रुड़की स्पोर्ट्स काउंसिल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि बढ़ता कार्बन उत्सर्जन, जल संकट और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है.

'तेल और गैस पर निर्भरता गंभीर चुनौती'

उन्होंने आगे कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित साइक्लोथॉन का उद्देश्य सुरक्षित ईंधन, पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करना है. बढ़ता वायु प्रदूषण, ऊर्जा संकट तथा तेल और गैस पर अत्यधिक निर्भरता आज गंभीर चुनौती बन चुके हैं. ऐसे में साइकिल जैसे पर्यावरण-अनुकूल साधनों को अपनाकर हम प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ स्वस्थ समाज के निर्माण में भी योगदान दे सकते हैं.

अगर हम अपने दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ाएं और जीवाश्म ईंधनों की खपत कम करें, तो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा संसाधनों की बचत भी संभव है. इससे देश को सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. जिससे यह आयोजन अत्यंत सफल रहा. कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 100 से अधिक पौधों का रोपण भी किया गया. उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए गंगेय फाउंडेशन एवं उनके संस्थापक गिरिजांश गोपालन के इस अथक प्रयास पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

आईआईटी रुड़की के स्पोर्ट्स चेयरमैन प्रो. भानू वालन्की ने कहा कि "सेव फ्यूल" थीम पर आयोजित साइक्लोथॉन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि साइकिल के उपयोग से ईंधन की खपत और कार्बन उत्सर्जन कम किया जा सकता है. 

ये भी पढ़े - NEET री-एग्जाम को लेकर राज्यों से NTA की हाई लेवल बैठक, छात्रों के साथ अब साख का भी सवाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com