नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आखिरकार CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. इस साल परीक्षा में रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया और कई उम्मीदवारों ने अलग-अलग विषयों में शानदार प्रदर्शन किया. रिजल्ट के साथ NTA ने टॉपर्स, टोटल सब्जेक्ट्स, परीक्षा के आंकड़े और 100 पर्सेंटाइल पाने वाले छात्रों की जानकारी भी साझा की है. अगर आपने भी CUET UG 2026 दिया है या अगले साल परीक्षा की तैयारी करने वाले हैं. तो यहां जानिए रिजल्ट से जुड़ी 10 सबसे बड़ी बातें.
15.68 लाख छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन
इस साल CUET UG 2026 के लिए कुल 15,68,867 यूनिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया. ये नंबर बताता है कि देश में UG एडमिशन के लिए CUET की अहमियत लगातार बढ़ रही है.
19 दिनों में हुई परीक्षा
परीक्षा का आयोजन 19 दिनों में किया गया. इस दौरान कुल 35 शिफ्ट्स में छात्रों ने परीक्षा दी. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड यानी CBT मोड में हुई.
कुल 37 विषयों में हुई परीक्षा
CUET UG 2026 में छात्रों को कुल 37 सब्जेक्ट्स में परीक्षा देने का मौका मिला. इनमें 13 लेंग्वेज, 23 डोमेन सब्जेक्ट्स और 1 जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल था.
छात्र चुन सकते थे मेक्सिमम 5 सब्जेक्ट
इस बार उम्मीदवारों को अपनी पसंद के मेक्सिमम 5 सब्जेक्ट चुनने की छूट थी. इसी वजह से लाखों टेस्ट इंस्टेंस और हजारों सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन बने.
बने 67 लाख से ज्यादा टेस्ट इंस्टेंस
छात्रों की सब्जेक्ट च्वाइस के बेस पर इस साल करीब 67.56 लाख टेस्ट इंस्टेंस तैयार हुए. कुल 12,906 अलग-अलग सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिले.
13 भाषाओं में हुई परीक्षा
CUET UG 2026 की परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, पंजाबी और उर्दू समेत 13 भाषाओं में ऑर्गेनाइज की गई.
एक छात्र ने 4 विषयों में हासिल किए 100 पर्सेंटाइल
रिजल्ट की सबसे खास बात ये रही कि एक उम्मीदवार ने अपने चुने गए 5 विषयों में से 4 विषयों में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया. ये इस साल का सबसे शानदार प्रदर्शन माना जा रहा है.
22 छात्रों ने 3 सब्जेक्ट में बनाए 100 पर्सेंटाइल
NTA के मुताबिक 22 उम्मीदवारों ने तीन-तीन सब्जेक्ट्स में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए. वहीं 180 छात्रों ने दो सब्जेक्ट्स में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए.
PwD उम्मीदवारों ने भी दिखाई दमदार भागीदारी
इस साल 5,033 PwD/PwBD उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 3,894 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए.
जारी हुई टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची
NTA ने मेल और फीमेल वर्ग के टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है. इसमें उम्मीदवारों के एप्लिकेशन नंबर और उनके पांच सब्जेक्ट्स के कुल NTA स्कोर की जानकारी दी गई है.
ये भी पढ़ें - CBSE Re-evaluation ने बदल दी रांची की अवनी केजरीवाल की किस्मत, हासिल किए 500 में 500 अंक, बनी स्टेट टॉपर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं