विज्ञापन

CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें आवेदन

CUET Registration Last Date: CUET-UG 2026 के लिए आवेदन का आखिरी मौका दिया गया है, इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को आवेदन का या करेक्शन का मौका नहीं मिलेगा. मई में इसके लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगीं.

CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें आवेदन
CUET Registration 2026

CUET Registration Last Date: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खोली गई थी, जिसकी समयसीमा अब खत्म होने जा रही है. 26 फरवरी, 2026 को ये रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना आवेदन नहीं किया है, उन्हें हर हाल में आज ही अपना आवेदन पूरा करना होगा. एनटीए की तरफ से बताया गया है कि आवेदन की विंडो रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी. आइए जानते हैं कि कैसे आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. 

जनवरी में शुरू हो गए थे रजिस्ट्रेशन

CUET-UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 3 जनवरी से शुरू हो चुके थे, तब एनटीए ने बताया था कि 30 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं. हालांकि ज्यादातर छात्र इस डेडलाइन के भीतर अपना आवेदन नहीं कर पाए. इसके बाद 4 फरवरी तक विंडो खोली गई, लेकिन बाद में कई दिक्कतों के चलते इसे और आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया. एनटीए ने 23 फरवरी को एक बार फिर रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी और बताया कि 26 फरवरी तक ये खुली रहेगी. हालांकि साफ किया गया है कि इसके बाद आवेदन का कोई मौका नहीं दिया जाएगा. 

कब होगी परीक्षा?

CUET-UG 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी. ये परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होती है. परीक्षा के लिए देशभर में कई केंद्र बनाए जाएंगे और हजारों छात्र इसमें शामिल होंगे. राज्य या केंद्र सरकार की किसी भी यूनिवर्सिटी या फिर कॉलेज में एडमिशन के लिए ये एक एंट्रेंस टेस्ट है. 

कैसे कर सकते हैं आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा 
  • होम पेज पर CUET-UG 2026 application के लिंक पर क्लिक करें
  • अपनी जानकारी डालने के बाद लॉगइन करना होगा
  • फॉर्म में अपनी शैक्षणिक और बाकी जानकारी भरनी होगी 
  • फोटो और हस्ताक्षर सहित जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें

CUET-UG 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो अपना आवेदन जमा करने से पहले एक बार अच्छी तरह से चेक कर लें, क्योंकि आवेदन का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा. ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. 

UP Deled Result 2026: यूपी डीएलएड के रिजल्ट में हुआ बड़ा उलटफेर, इतने उम्मीदवार हो गए फेल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com