विज्ञापन

CTET पहली बार में कैसे पास करें? जानिए यहां 90 दिन का स्टडी प्लान और जरूरी टिप्स

अगर आप पहली बार में CTET पास करना चाहते हैं, तो सही प्लान, NCERT से पढ़ाई, रोज रिवीजन, मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्नपत्रों की प्रैक्टिस आपकी सफलता की संभावना बढ़ा सकती है.

CTET पहली बार में कैसे पास करें? जानिए यहां 90 दिन का स्टडी प्लान और जरूरी टिप्स
रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ने की आदत बनाएं और पढ़ाई में लगातार बने रहें. छोटे-छोटे नोट्स तैयार करें, ताकि रिवीजन आसान हो जाए.

How to crack CTET In First Attempt : अगर आपका सपना शिक्षक बनने का है, तो CTET पास करना बहुत जरूरी है. हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन पहली ही कोशिश में पास होने वाले छात्र सही तरीके से तैयारी करते हैं. सिर्फ ज्यादा देर तक पढ़ना काफी नहीं होता. जरूरी ये है कि आप क्या पढ़ रहे हैं, कैसे पढ़ रहे हैं और कितना दोहरा रहे हैं. अगर शुरुआत से ही सही प्लान बनाकर पढ़ाई करें, NCERT की किताबों पर ध्यान दें, पुराने प्रश्नपत्र हल करें और मॉक टेस्ट देते रहें, तो पहली बार में CTET पास करना बिल्कुल संभव है. आइए जानते हैं आसान और असरदार तैयारी का तरीका.

CTET क्यों जरूरी है

अगर आप सरकारी या सरकारी सहायता वाले स्कूल में शिक्षक बनना चाहते हैं, तो CTET आपके लिए जरूरी परीक्षा है. इसे पास करने के बाद केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल और कई दूसरे स्कूलों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. पहली बार में परीक्षा पास होने से आपका समय भी बचता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है.

सबसे पहले परीक्षा का पैटर्न समझें

पढ़ाई शुरू करने से पहले परीक्षा का पूरा पैटर्न समझ लें. CTET में दो पेपर होते हैं. पेपर-1 उन लोगों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं. पेपर-2 उन लोगों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं. अगर आप दोनों कक्षाओं के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं, तो दोनों पेपर दे सकते हैं. परीक्षा में 150 सवाल पूछे जाते हैं और हर सवाल एक नंबर का होता है.

ऐसे करें स्मार्ट तैयारी

सबसे पहले ये देख लें कि परीक्षा में कौन-कौन से विषय पूछे जाएंगे. फिर उसी के हिसाब से पढ़ाई की योजना बनाएं. शुरुआत NCERT की किताबों से करें. हर दिन मैथ्स, इनवायरमेंटल स्टडीज (EVS), हिंदी, इंग्लिश और चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी (CDP) जैसे विषयों की पढ़ाई करें. साथ ही पुराने पेपर सॉल्व करें और हर हफ्ते कम से कम एक मॉक टेस्ट जरूर दीजिए. इससे आपकी तैयारी बेहतर होगी और परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा भी बढ़ेगा.

60 से 90 दिन का आसान स्टडी प्लान

अगर परीक्षा में 60 से 90 दिन का समय बचा है, तो रोज 5 से 7 घंटे पढ़ाई करें. हर दिन 2 से 3 विषय जरूर पढ़ें. 30 से 45 मिनट सिर्फ रिवीजन के लिए रखें. दिन के आखिर में 20 से 30 MCQs हल करके अपनी तैयारी जांचें. हर सप्ताह एक फुल लेंथ या सेक्शनल मॉक टेस्ट दें. जिन विषयों में कम नंबर आएं, अगले हफ्ते उन पर ज्यादा समय दें.

पहली बार में पास होने के आसान टिप्स

रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ने की आदत बनाएं और पढ़ाई में लगातार बने रहें. छोटे-छोटे नोट्स तैयार करें, ताकि रिवीजन आसान हो जाए. हर मॉक टेस्ट के बाद अपनी गलतियां जरूर देखें और उन्हें दोबारा न दोहराएं. याद रखें, पहली बार में CTET पास करने के लिए सबसे जरूरी चीज है सही प्लान, रोज की पढ़ाई और लगातार प्रैक्टिस.

यह भी पढ़ें- IIT का नया 'Bachelor of Cybersecurity' कोर्स, पढ़ाई के साथ 2 साल का प्रैक्टिकल और पहले ही दिन से जॉब रेडी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CTET, CTET Prepration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com