महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा रुख अपनाते हुए इस पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए ठाणे के जॉइंट पुलिस कमिश्नर (CP) पंजाबराव उगले की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री फडणवीस ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को फोन कर सख्त निर्देश दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ "कठोरतम कार्रवाई की जाए और किसी को भी बख्शा न जाए."
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री दादा भुसे से भी फोन पर विस्तृत चर्चा की है. इस त्वरित कार्रवाई से साफ है कि सरकार परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता को लेकर बेहद गंभीर है. एसआईटी अब इस रैकेट के मुख्य सरगनाओं और इसमें शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश में जुट गई है.
बता दें कि 28 जून को महाराष्ट्र में टीईटी की परीक्षा होनी थी, लेकिन पेपर लीक होने की पुष्टि के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया. इस मामले में अब तक 3 गिरफ्तारी हो चुकी है.
यह भी पढ़ें- अब महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक, टाली गई 28 जून की परीक्षा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं