विज्ञापन

CBSE ने पश्चिम एशियाई देशों में 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली 12वीं की परीक्षाएं की स्थगित

इससे पहले बोर्ड ने 11 मार्च तक कक्षा 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थी. साथ ही कहा था कि अभ्यर्थियों के लिए परिणाम घोषित करने का तरीका जल्द घोषित किया जाएगा. वहीं अब बोर्ड ने 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली कक्षा 12 की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है.

CBSE ने पश्चिम एशियाई देशों में 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली 12वीं की परीक्षाएं की स्थगित
इससे पहले, बोर्ड ने इस क्षेत्र में 2 मार्च, 5 मार्च और 7 मार्च को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया था.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को पश्चिम एशियाई देशों में 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया. ईरान-इजराइल युद्ध के चलते ये फैसला लिया गया है. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों - बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में मौजूदा स्थिति के कारण, बोर्ड ने 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली कक्षा 12 की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है.' भारद्वाज ने कहा कि नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी और आगे की परीक्षाओं के लिए 10 मार्च को स्थिति की समीक्षा की जाएगी. इससे पहले, बोर्ड ने इस क्षेत्र में 2 मार्च, 5 मार्च और 7 मार्च को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया था.

10 की परीक्षाएं कर दी हैं रद्द

इससे पहले बोर्ड ने 11 मार्च तक कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द कर दी थी. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने एक बयान में कहा था, ‘‘पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों  बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूदा स्थिति के कारण बोर्ड ने 11 मार्च तक निर्धारित कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया है. सीबीएसई इन अभ्यर्थियों के लिए परिणाम घोषित करने का तरीका जल्द घोषित करेगी.ठ

बता दें कि अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमले कर दिया था.  जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे. इस सैन्य हमले के बाद ईरान ने कई खाड़ी देशों, जिनमें संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और सऊदी अरब शामिल हैं, में स्थित इजराइल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले शुरू कर दिए था.

ये भी पढ़ें- AIR-1 हासिल करने के बाद कौन सा कैडर चुनते हैं UPSC टॉपर, देख लीजिए पिछले सालों का ट्रेंड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com