विज्ञापन

बहरीन, ईरान और कुवैत समेत मिडिल ईस्ट के कई देशों में CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षा स्थगित की

दुनिया भर के 26 देशों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त 200 से अधिक स्कूल हैं. बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE सहित कई देशों में CBSE मान्यता प्राप्त स्कूल हैं. जहां पर ये परीक्षा आयोजित की जाती है.

बहरीन, ईरान और कुवैत समेत मिडिल ईस्ट के कई देशों में CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षा स्थगित की
CBSE जल्द ही नई तारीखों का ऐलान करेगा.

ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हवाई हमलों के बाद से मिडिल ईस्ट देशों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं. खराब हालात को देखते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने मिडिल ईस्ट के कई देशों में चल रही 10वीं और 12वीं परीक्षाओं को टालने का फैसला किया है. CBSE ने एक्स पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. CBSE ने पोस्ट में लिखा- "स्टूडेंट्स और स्कूलों को बताया जाता है कि मिडिल ईस्ट (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE) के कुछ हिस्सों में मौजूदा हालात की वजह से, बोर्ड ने मिडिल ईस्ट इलाके में सोमवार, 2 मार्च, 2026 को होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं टालने का फैसला किया है."

पोस्ट में CBSE ने लिखा, नई तारीखें बाद में बताई जाएंगी. बोर्ड मंगलवार, 03 मार्च 2026 को हालात का रिव्यू करेगा और 05 मार्च से होने वाली परीक्षाओं के बारे में सही फ़ैसले लेगा. सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए अपने स्कूलों के टच में रहें और ऑफिशियल अनाउंसमेंट को ध्यान से फ़ॉलो करें.

बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) भारत के अलावा विदेश के 26 देशों में भी हर साल बोर्ड परीक्षा आयोजित करता है. दुनिया भर के 26 देशों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त 200 से अधिक स्कूल हैं.  बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE सहित कई देशों में CBSE मान्यता प्राप्त स्कूल हैं. जहां पर ये परीक्षा आयोजित की जाती है. 

इस समय CBSE बोर्ड की क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षा चल रही है. कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए इस साल 8,074 सेंटर्स बनाएं गए हैं. जबकि क्लास 12 की परीक्षा के लिए 7,574 सेंटर्स बनाएं गए हैं. इस साल CBSE बोर्ड परीक्षा 43 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स दे रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Postponed Class 10 Exams, CBSE Postponed Class 12 Exam, CBSE Middle East Countrie, CBSE EXAM Postponed NEWS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com