विज्ञापन

CTET Paper Cancelled: CTET परीक्षा कहां-कहां हो गई रद्द? जानें कब निकलेगी नई तारीख

CTET Paper Cancelled: इस साल कुल 25,30,581 कैंडिडेट्स ने CTET एग्जाम के लिए रजिस्टर किया था. 18 दिसंबर को रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बंद होने से पहले आखिरी 48 घंटों में 7.6 लाख से ज़्यादा एप्लीकेशन मिले थे.

CTET Paper Cancelled: CTET परीक्षा कहां-कहां हो गई रद्द? जानें कब निकलेगी नई तारीख
बोर्ड के मुताबिक 15 दिनों के अंदर दोबारा एग्जाम कराया जाएगा.

CTET Paper Cancelled: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने बिहार में अपने दो एग्जाम सेंटर्स पर CTET पेपर 2 कैंसिल (CTET Paper Cancelled) कर दिया है. सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी को देशभर के 132 शहरों में पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित हुई थी. हालांकि बिहार के दो एग्जाम सेंटर्स पर CTET एग्जाम को कैंसिल करना पड़ा है. CBSE ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पेपर कैंसिल होने की जानकारी देते हुए लिखा, 'देश भर में CTET के लिए 1803 एग्जाम सेंटर में से, 1801 एग्जाम सेंटर पर पेपर-2 सफलतापूर्वक हो चुका है. लेकिन, वैशाली (हाजीपुर) के 02 सेंटर (125016 - ST. JOHN'S ACADEMY, BASMATI NAGAR और 125014 - LAKSHYA INTERNATIONAL ACADEMY) पर पेपर-2 का एग्जाम ज़रूरी वजहों से नहीं हो सकी. इन 2 सेंटर पर अलॉट किए गए कैंडिडेट्स का री-एग्जाम 15 दिनों के अंदर होगा. एग्जाम का बदला हुआ शेड्यूल संबंधित कैंडिडेट्स को अलग से बता दिया जाएगा. इन कैंडिडेट्स को हुई परेशानी के लिए खेद है.

क्या होता है CTET एग्जाम

यह एग्जाम CBSE साल में दो बार कंडक्ट करता है और इसे केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और दूसरे सरकारी और एडेड स्कूलों में टीचर बनने के लिए एक ज़रूरी क्वालिफिकेशन माना जाता है.CTET में दो पेपर होते हैं. पेपर I उन कैंडिडेट्स के लिए होता है, जो क्लास 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं. वहीं पेपर 2 उन कैंडिडेट्स के लिए होता है, जो क्लास 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं. ये पेपर मल्टीपल-चॉइस होते हैं. जो उम्मीदवार इस एग्जाम को पास करते हैं, वो देश भर के सेंट्रली एडमिनिस्ट्रेटेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक पढ़ाने के लिए एलिजिबल होते हैं.

बता दें इस साल कुल 25,30,581 कैंडिडेट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्टर किया था. 18 दिसंबर को रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बंद होने से पहले आखिरी 48 घंटों में 7.6 लाख से ज़्यादा एप्लीकेशन मिले थे.

बिहार में किस दिन होगा CTET एग्जाम

बोर्ड के मुताबिक 15 दिनों के अंदर दोबारा एग्जाम कराया जाएगा. जिन भी उम्मीदवारों का एग्जाम कैंसिल हुआ है . उन्हें एग्जाम की ताकीख और एग्जाम सेंटर के बारे में बता दिया जाए

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE CTET Paper Cancelled, CTET Paper Cancelled Bihar, CTET Paper Cancelled Vaishali, CTET Paper Cancelled Hajipur, CTET Paper Cancelled New Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com