CBSE 12th Supplementary Result Out 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजस्ट DigiLocker Results Portal पर जाकर देख सकते हैं. बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस साल क्लास 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 के लिए कुल 2,91,576 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 2,75,287 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए.
बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1,11,056 छात्र प्रदर्शन सुधार (Improvement) की कैटेगरी में एग्जाम में शामिल हुए, जबकि 1,64,231 उम्मीदवार कंपार्टमेंट कैटेगरी के थे. ऐसे में आइए जानते हैं कैसे आपको रिजल्ट देखना है...
बता दें इस साल 53.08 प्रतिशत छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में पास हुए. वहीं, पिछले साल 2025 में कंपार्टमेंट कैटेगरी का पास प्रतिशत 38.36% था. ऐसे में यह पिछले साल की तुलना में बड़ा सुधार माना जा रहा है.
कैसे देखें रिजल्ट
CBSE ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने रिजल्ट देखने के लिए DigiLocker Results Portal पर लॉगिन करें और जरूरी डिटेल भर कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें.

बता दें कि सप्लीमेंट्री एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए आयोजित की जाती है जो मुख्य परीक्षा में एक या अधिक विषयों में सफल नहीं हो सके थे और उन्हें उसी अपने नंबर सुधारने का एक और अवसर दिया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं