विज्ञापन
5 minutes ago

CBSE Board Result 2026 LIVE Updates: CBSE 12वीं का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है. परीक्षा देने वाले लाखों छात्र पिछले कई दिनों से अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर रिजल्ट जारी किया जाएगा, इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट Digilocker और UMANG ऐप पर भी चेक कर सकते हैं. दोनों जगह रिजल्ट का लिंक फ्लैश हो रहा है और रिजल्ट जारी होते ही ये एक्टिव भी हो जाएगा. ऐसे में छात्र अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहें. पिछले दो सालों का ट्रेंड देखें तो आज ही के दिन यानी 13 मई को ही रिजल्ट जारी किया गया था. ऐसे में माना जा रहा है कि सीबीएसई इस साल भी 13 मई को ही छात्रों का रिजल्ट जारी करेगा. 

CBSE के 18 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार 

सीबीएसई 12वीं के 18.5 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. इस साल बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 17 फरवरी से हुई थी, जो 10 अप्रैल तक चलीं. बोर्ड ने बताया कि पहली बार 12वीं की कॉपियां डिजिटल तरीके से चेक हो रही हैं. ऐसे में छात्रों को उम्मीद थी कि रिजल्ट जल्दी जारी हो सकता है, हालांकि ऐसा नहीं हुआ. 

CBSE Class 12 Result 2026 इन वेबसाइट्स पर होगा जारी

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in
  • digilocker.gov.in

Digilocker और UMANG पर चेक करें रिजल्ट

सीबीएसई 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें ऐप डाउनलोड करना होगा और मोबाइल नंबर से लॉगइन कर सीबीएसई सर्च करना होगा. ये तरीका काफी आसान है और वेबसाइट स्लो होने पर छात्र आसानी से अपना रिजल्ट रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं. 

CBSE Board Results 2026 Class 12 LIVE Updates: 

CBSE 12th Result LIVE: CBSE 12वीं में कुल इतने छात्रों ने हासिल किया 90-95% स्कोर

सीबीएसई ने आज रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल लड़कियों ने फिर बाजी मारी है. आपको बता दें कि इस साल  95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 17113 है. वहीं 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले कुल छात्र 94028 हैं. 

CBSE 12th Result LIVE: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 88.86 रहा पर्सेंटेज


CBSE 12th Result LIVE: कुल पासिंग पर्सेंटेज 85.20

इस साल कुल पासिंग पर्सेंटेज 85.20 रहा. इस बार भी लड़कियों ने बाजी मार ली है. लड़कियों का 88.86 और लड़कों का 82.13. लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 6 प्रतिशत ज्यादा बेहतर किया है

CBSE Board 12th Result LIVE: कितने छात्रों ने दी है इस साल परीक्षा?

इस साल 12वीं परीक्षा में करीब 18.5 लाख छात्र शामिल हुए हैं. परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक चली.

CBSE Board 12th Result LIVE: छात्रों के लिए रिजल्ट से पहले जरूरी टिप्स

सीबीएसई 12वीं के छात्र रिजल्ट से पहले ये काम जरूर कर लें- 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स को अपने पास रख लें
  • डिजीलॉकर या फिर उमंग पर अकाउंट बनाकर तैयार रखें
  • रिजल्ट आते ही सभी प्लेटफॉर्म्स पर रोल नंबर डालना शुरू कर दें 
  • वेबसाइट स्लो है तो डिजीलॉकर पर रिजल्ट चेक करें 

CBSE Board 12th Result LIVE: फेल होने वाले छात्रों को मिलेगा मौका

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है. जो छात्र फेल हो जाएंगे, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका होगा. इसके अलावा कॉपी रीचेक की मांग भी कर सकते हैं. 

CBSE 12th Marksheet Download: मार्कशीट सबसे पहले कैसे होगी डाउनलोड

CBSE के छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर से भी डाउनलोड कर सकते हैं. यहां प्रोसेस काफी आसान है, इसीलिए रिजल्ट आते ही रोल नंबर डालकर तुरंत मार्कशीट डाउनलोड कर लें. 

Result coming soon banner on DigiLocker: डिजीलॉकर पर दिखा संकेत

सीबीएसई रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ा संकेत ये है कि डिजीलॉकर पर'Coming Soon' बैनर दिख रहा है, यानी रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है. 

CBSE 12th result 2026 date and time: गूगल पर रिजल्ट का टाइम सर्च कर रहे हैं छात्र

सीबीएसई के छात्र गूगल पर लगातार सर्च कर रहे हैं कि रिजल्ट किस वक्त तक जारी किया जाएगा. बोर्ड की तरफ से कभी भी रिजल्ट की टाइमिंग नहीं बताई जाती है. हालांकि रिजल्ट 12 बजे से 4 बजे के बीच जारी होने की उम्मीद है. 

CBSE Board 12th Result LIVE: पिछले साल कुल कितना रहा था पासिंग पर्सेंट?

CBSE 12वीं का रिजल्ट आज कभी भी जारी किया जा सकता है, ऐसे में छात्र पिछले साल के रिजल्ट को देख लें. पिछले साल 12वीं का पासिंग पर्सेंट 88.39% रहा था. 

CBSE Board 12th Result LIVE: कुल इतने लाख छात्र कर रहे हैं रिजल्ट का इंतजार

सीबीएसई के कुल 18.5 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल उन्हें थोड़ा सा और इंतजार करना होगा, आज दोपहर तक रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है. 

CBSE Board 12th Result LIVE: कितने बजे तक आ सकता है 12वीं का रिजल्ट?

CBSE 12वीं का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है. पिछले ट्रेंड्स को देखें तो रिजल्ट 12 बजे के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है. 

CBSE Board 12th Result LIVE: बिना APAAR ID के डिजीलॉकर से चेक करें रिजल्ट

डिजीलॉकर ने बताया है कि जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, वो भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं. इसका तरीका भी बताया गया है. 

CBSE Board 12th Result LIVE: Digilocker पर भी आएगा रिजल्ट

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट उमंग ऐप के अलावा डिजीलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है. यहां से डाउनलोड की गई मार्कशीट एडमिशन के लिए भी मान्य होगी. 

CBSE Board Result LIVE: UMANG ऐप पर आसानी से चेक करें रिजल्ट

  • छात्रों को सबसे पहले UMANG ऐप को डाउनलोड करना होगा
  • इसके बाद अपने नंबर और ओटीपी से लॉगइन करें 
  • सर्विसेस वाले सेक्शन में जाकर CBSE सर्च करें
  • इसके बाद आपको 12वीं रिजल्ट का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
  • यहां रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट सामने आ जाएगा

CBSE Board Result LIVE: क्या आज ही जारी होगा 12वीं का रिजल्ट?

सीबीएसई 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. पिछले दो सालों का रिकॉर्ड देखें तो सीबीएसई ने 13 मई को ही बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया था. ऐसे में आज कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है. 

CBSE Board Result LIVE: रिजल्ट से पहले छात्र सेव कर लें ये लिंक

सीबीएसई रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को इस बात को लेकर कंफ्यूजन रहती है कि कहां-कहां वो रिजल्ट देख सकते हैं. ऐसे में छात्र इन चार लिंक को संभालकर रख सकते हैं, आज कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है. 

cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com