विज्ञापन

भारत के साथ इन 26 देशों में भी शुरू होंगी CBSE बोर्ड परीक्षाएं, जानें विदेश में कौन से नियम होते हैं लागू

भारत के बाहर भी कई सारे देश हैं जहां पर CBSE बोर्ड परीक्षा करवाई जाती है. दुबई में CBSE रीजनल ऑफिस भी है. विदेश के परीक्षा केंद्रों पर भी CBSE के बनाएं गए हर एक नियम का पालन किया जाता है.

भारत के साथ इन 26 देशों में भी शुरू होंगी CBSE बोर्ड परीक्षाएं, जानें विदेश में कौन से नियम होते हैं लागू
मंगलवार यानी 17 फरवरी को भारत के सभी CBSE परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम सुबह 10.30 बजे से शुरू हो जाएंगे.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) भारत के अलावा दुनिया भर के लगभग 26 देशों में बोर्ड एग्जाम करवाता है. इस साल CBSE बोर्ड एग्जाम दुनिया भर में 46 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स देने वाले हैं. भारत और 26 देशों के कुल 8,000 से ज़्यादा सेंटर्स पर बोर्ड एग्जाम करवाएं जाएंगे. भारत के बाहर CBSE एग्जाम मुख्य रूप से उन देशों में होता है, जहां बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी आबादी रहती है. खासकर मिडिल ईस्ट और साउथईस्ट एशिया में. मिडिल ईस्ट की बात की जाए तो यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, कुवैत, ओमान, कतर, बहरीन, ईरान, इराक और यमन में कई सारे स्कूल CBSE से  एफिलिएटेड हैं.

एशिया में आनेवाले देश नेपाल, जापान, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, म्यांमार, बांग्लादेश और इंडोनेशिया में भी CBSE से कई स्कूल एफिलिएटेड हैं. इसी तरह से अफ्रीका के इथियोपिया, घाना, केन्या, लाइबेरिया, लीबिया, नाइजीरिया, तंजानिया और युगांडा में और रूस और रिपब्लिक ऑफ़ बेनिन में भी CBSE एफिलिएटेड स्कूल हैं.

इस देश में हैं सबसे ज्यादा CBSE स्कूल का नेटवर्क

भारत के बाहर CBSE स्कूलों का सबसे बड़ा नेटवर्क संयुक्त अरब अमीरात में हैं. यहां 100 से ज़्यादा स्कूल है. दुबई ही CBSE रीजनल ऑफिस भी है.

कल से क्लास 10 की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं. भारत में परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे होगी. वहीं क्लास 12 की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने वाली हैं CBSE सेकेंडरी स्कूल की परीक्षाएं 18 मार्च तक और CBSE सीनियर स्कूल की परीक्षाएं 4 अप्रैल, 2025 तक चलेंगी.

हर एक देश में वहां के समय के हिसाब से ये परीक्षा होगा. दूसरे देशों में भी CBSE बोर्ड एग्जाम से जुड़े नियम लागू रहेंगे. जैसे- छात्रों को स्कूल ड्रेस में ही एग्जाम सेंट्रर आना होगा और रिपोर्टिंग टाइम से आधे घंटे पहुंचना होगा. नकल करते हुए अगर कोई छात्र पाया गया तो उसका पेपर कैंसिल कर दिया जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com