CBSE Board Exams 2026 Rules: स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% नंबर लाने होंगे.
CBSE Board Exams 2026 Rules: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही हैं. बोर्ड परीक्षा 2026 शुरू होने से पहले सभी जरूरी दिशा-निर्देश समझ लें. एक छोटी सी गलती के कारण परीक्षा केंद्र से आपको बाहर निकला जा सकता है. सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 से शुरू हो रही है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 से ठीक पहले के इन नियमों पर छात्र नजर मार लें. ताकि बोर्ड एग्जाम वाले दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करवना पड़े.
CBSE Board Exams 2026 Rules-
- कॉम्पिटेंसी-बेस्ड सवाल : क्लास 10 और 12 दोनों के पेपर में अब 50% कॉम्पिटेंसी-बेस्ड सवाल के होंगे. 20% ऑब्जेक्टिव MCQ, और 30% ट्रेडिशनल छोटे/लंबे जवाब होंगे.
- इस साल से CBSE ने क्लास 12 की आंसर शीट पर ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) लागू कर दी.
- स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% नंबर लाने होंगे. जिन सब्जेक्ट के प्रैक्टिकल हुए हैं, उनके लिए स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को अलग-अलग 33% नंबरों के साथ पास करना होगा.
- एग्जाम सेंटर में सुबह 10:00 बजे के बाद एंट्री की इजाज़त नहीं होगी. छात्र को अपने साथख एडमिट कार्ड और स्कूल ID साथ लेकर जानी होगी. इनके बिना परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
- एग्जाम सेंटर में केवल उन्हीं स्टूडेंट्स को प्रवेश मिलेगा. जो स्कूल यूनिफॉर्म में होंगे.
- नीला/रॉयल ब्लू बॉलपॉइंट पेन, ट्रांसपेरेंट पाउच में ज्योमेट्री टूल, और ट्रांसपेरेंट पानी की बोतलें ले जाने की अनुमति होगी.
- अगर कोई स्टूडेंट सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने में शामिल पाया जाता है, तो उस पर अनफेयर मीन्स (UFM) नियमों के तहत केस किया जाएगा. सजा के तौर पर पेपर भी कैंसिल किया जा सका है. यहां तक CBSE एग्जाम देने से 5 साल तक का बैन भी लग सकता है.
- क्लास 10 साइंस और सोशल साइंस एग्जाम में स्टूडेंट्स को हर एक सेक्शन के जवाब एक जगह लिखने होंगे. जैसे, बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स के जवाब उनके सेक्शन में ही लिखने होंगे. गलत सेक्शन में लिखे जवाबों को इवैल्यूएट नहीं किया जाएगा.
- क्लास 10 के स्टूडेंट्स के लिए दो एग्जाम विंडो होंगी. फेज 1 (मेन) जो फरवरी में हो रहा है. दूसरा फेज 2 (ऑप्शनल) जो कि मई में होगा. ये उन स्टूडेंट्स के लिए होगा जो अपने स्कोर सुधारना चाहते हैं.
- फेल हुए सब्जेक्ट (ज्यादा से ज्यादा तीन) को इसमें क्लियर करने का मौका मिलेगा. दोनों फेज में से जिसमें सबसे अच्छा स्कोर आएंगे उसे फाइनल रिजल्ट के लिए माना जाएगा.
लेखक के बारे में
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
CBSE Board Exams Rules, CBSE Board Exams Kab Se Shuru Hai, CBSE Board Exams Ke Baare Mein, CBSE Board Exams Dress Code