विज्ञापन

बीटेक कंप्यूटर साइंस या बायोटेक्नोलॉजी? जानिए किसमें है ज्यादा सैलरी

BTech CS or Biotechnology which one is better : बीटेक कंप्यूटर साइंस और बायोटेक्नोलॉजी में से किस फील्ड में ज्यादा सैलरी और बेहतर करियर ग्रोथ मिलती है, जानिए आसान शब्दों में पूरा फर्क.

बीटेक कंप्यूटर साइंस या बायोटेक्नोलॉजी? जानिए किसमें है ज्यादा सैलरी
अगर आपका इंट्रेस्ट टेक्नोलॉजी, कोडिंग और कंप्यूटर में है तो बीटेक कंप्यूटर साइंस आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है.

BTech CS vs Biotechnology : आजकल 12वीं के बाद सबसे बड़ा सवाल ये होता है कि आखिर किस फील्ड में करियर बनाया जाए जिससे आगे चलकर अच्छी सैलरी और ग्रोथ दोनों मिल सके. खासकर साइंस स्टूडेंट्स के सामने बीटेक कंप्यूटर साइंस और बायोटेक्नोलॉजी जैसे दो पॉपुलर ऑप्शन होते हैं. एक तरफ टेक्नोलॉजी की दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है तो दूसरी तरफ मेडिकल और रिसर्च फील्ड में भी जबरदस्त मौके सामने आ रहे हैं. ऐसे में ये तय करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि किस कोर्स में एडमिशन लेना ज्यादा फायदे का सौदा साबित होगा.आपके इसी कंफ्यूजन को हम दूर करने जा रहे हैं...

यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में करियर का धमाका, IIIT दिल्ली लेकर आया समर इंटर्नशिप 2026 का सुनहरा मौका

बीटेक कंप्यूटर साइंस में क्या है खास

बीटेक कंप्यूटर साइंस आज के समय में सबसे ज्यादा डिमांड वाला कोर्स बन चुका है. इसमें स्टूडेंट्स को प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसी चीजें सिखाई जाती हैं. इस फील्ड में जॉब के मौके भी काफी ज्यादा होते हैं क्योंकि लगभग हर सेक्टर में टेक प्रोफेशनल्स की जरूरत पड़ती है. फ्रेशर्स को शुरुआत में ही अच्छी सैलरी पैकेज मिल जाता है और एक्सपीरियंस के साथ इनकम तेजी से बढ़ती है.

बायोटेक्नोलॉजी में करियर स्कोप

बायोटेक्नोलॉजी एक ऐसी फील्ड है जो मेडिकल, फार्मा और रिसर्च इंडस्ट्री से जुड़ी होती है. इसमें स्टूडेंट्स को जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी और लैब बेस्ड टेक्नोलॉजी के बारे में पढ़ाया जाता है. इस फील्ड में जॉब के लिए रिसर्च इंस्टीट्यूट, फार्मा कंपनियां और हेल्थ सेक्टर में काम करने का मौका मिलता है. हालांकि शुरुआत में सैलरी थोड़ी कम हो सकती है लेकिन आगे चलकर रिसर्च और एक्सपीरियंस के साथ बेहतर ग्रोथ देखने को मिलती है.

किसमें है ज्यादा सैलरी

अगर सिर्फ सैलरी के हिसाब से तुलना की जाए तो बीटेक कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट्स को शुरुआती दौर में ज्यादा पैकेज मिलने की संभावना होती है. आईटी सेक्टर में जॉब की डिमांड ज्यादा होने की वजह से प्लेसमेंट जल्दी मिल जाता है. वहीं बायोटेक्नोलॉजी में करियर थोड़ा स्टेबल होता है लेकिन इसमें लॉन्ग ड्यूरेशन में ग्रोथ के अच्छे मौके मौजूद रहते हैं.

क्या चुनना होगा सही

अगर आपका इंट्रेस्ट टेक्नोलॉजी, कोडिंग और कंप्यूटर में है तो बीटेक कंप्यूटर साइंस आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. वहीं अगर आपको रिसर्च, लैब वर्क और मेडिकल साइंस में दिलचस्पी है तो बायोटेक्नोलॉजी एक अच्छा करियर ऑप्शन बन सकता है. सही सेलेक्शन आपकी पसंद और करियर गोल पर निर्भर करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com