विज्ञापन

अब AI की पढ़ाई में आगे होंगे बिहार के छात्र, इंजीनियरिंग कॉलेज में मुफ्त पढ़ाया जाएगा सब्जेक्ट

बिहार सरकार ने इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई मुफ्त करने का फैसला लिया है. NASSCOM के सहयोग से सिलेबस में AI जोड़ा जाएगा.

अब AI की पढ़ाई में आगे होंगे बिहार के छात्र, इंजीनियरिंग कॉलेज में मुफ्त पढ़ाया जाएगा सब्जेक्ट
आज के समय में हेल्थकेयर, बैंकिंग, एजुकेशन, मैन्युफैक्चरिंग और सरकारी सेवाओं तक हर क्षेत्र में AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है.

AI STUDY : अगर आप बिहार में रहकर इंजीनियरिंग या पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अब राज्य के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई मुफ्त कराई जाएगी. ये फैसला छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया है. सरकार का मानना है कि आने वाला समय AI का है. इसलिए छात्रों को अभी से नई तकनीक सिखाना जरूरी है. इससे उन्हें पढ़ाई के साथ साथ नौकरी और करियर में भी बड़ा फायदा मिलेगा. खास बात ये है कि इस कदम से बिहार के छात्र देश और विदेश के लेवल पर कंपीट कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- 10 दिन के बच्चे को गोद में लेकर 12वीं का एग्जाम देने पहुंची छात्रा, सेंटर पर बनाया गया मदर-फ्रेंडली रूम

बिहार में शिक्षा को लेकर बड़ा कदम

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि जनवरी में NASSCOM के साथ एक समझौता साइन किया गया है. इसके तहत इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों के सिलेबस में AI बेस्ड पढ़ाई शामिल की जाएगी. इसका मकसद है कि बिहार के छात्र नई तकनीकों से जुड़ें और इंडस्ट्री की जरूरत के अनुसार खुद को तैयार करें. शिक्षा मंत्री ने ये भी बताया कि 2005 से पहले बिहार का शिक्षा बजट करीब 4400 करोड़ रुपये था. लेकिन अब 2026-27 में ये बढ़कर 70 हजार करोड़ रुपये हो गया है. ये राज्य के कुल सालाना बजट का करीब 20 प्रतिशत है. इससे साफ है कि सरकार शिक्षा पर लगातार ज्यादा ध्यान दे रही है और उसे मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है.

AI की पढ़ाई से छात्रों को क्या फायदा?

आज के समय में हेल्थकेयर, बैंकिंग, एजुकेशन, मैन्युफैक्चरिंग और सरकारी सेवाओं तक हर क्षेत्र में AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है. ऐसे में अगर छात्रों के पास तकनीकी डिग्री के साथ AI की स्किल भी होगी. तो उन्हें कैंपस प्लेसमेंट में बड़ा फायदा मिलेगा. AI सीखने के बाद छात्र AI इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग एक्सपर्ट और रोबोटिक्स स्पेशलिस्ट जैसी हाई पैकेज नौकरियों के लिए तैयारी कर सकते हैं. इसके अलावा वो अपने AI बेस्ड स्टार्टअप भी शुरू कर सकते हैं. जिससे राज्य में रोजगार के नए मौके बनेंगे. AI की मांग इंटरनेशनल लेवल पर भी है. इसलिए विदेशों में करियर बनाने के रास्ते भी खुल सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com