विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2024

Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड परीक्षा की तारीख पर लेटेस्ट अपडेट, कक्षा 10वीं, 12वीं का टाइमटेबल इसी हफ्ते 

Bihar Board Exam Date 2025: पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीख 4 दिसंबर को जारी की गई थी. ऐसे में उम्मीद है कि बीएसईबी द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा डेट और डेटशीट आज-कल में जारी कर दी जाए.

Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड परीक्षा की तारीख पर लेटेस्ट अपडेट, कक्षा 10वीं, 12वीं का टाइमटेबल इसी हफ्ते 
Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड परीक्षा की तारीख पर लेटेस्ट अपडेट
नई दिल्ली:

BSEB Bihar Board Class 10th, 12th Exam Date 2025: सीबीएससी बोर्ड समेत कई स्टेट बोर्ड ने आगामी वर्ष के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 की तारीख का ऐलान कर दिया है. वहीं बिहार बोर्ड ने अब तक बीएसईबी बिहार बोर्ड परीक्षा तारीख 2025 घोषित नहीं की है. ऐसे में बिहार बोर्ड के लाखों छात्र बेसब्री से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं टाइम टेबल का इंतजार कर रहे हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा इस सप्ताह मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं और इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथियों की घोषणा किए जाने की उम्मीद है.

CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 के लिए आवेदन शुरू, इतनी मिलेगी स्कॉलरशिप, ये स्टूडेंट होंगे पात्र 

यह उम्मीद इसलिए जताई जा रही हैं क्योकि पिछले साल बिहार बोर्ड द्वारा 4 दिसंबर को बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा की डेट जारी की गई थी. हालांकि बोर्ड द्वारा इस संबंध में कोई अपडेट नहीं दी गई है. जैसे ही बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 डेटशीट जारी होगी, स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 तारीख चेक कर सकेंगे. 

सोशल साइट पर डेटशीट

बीएसईबी मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2025 का टाइमटेबल बोर्ड द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और एक्स पर शेयर किया जाएगा. बिहार बोर्ड लगभग सभी जानकारियों को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड करता है.  

CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से शुरू, गाइडलाइन्स जारी

बिहार बोर्ड परीक्षा फरवरी में

बीएसईबी द्वारा बिहार बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी 2025 में किया जाएगा. बोर्ड थ्योरी परीक्षाओं का आयोजन फरवरी में वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन जनवरी में कर सकता है. 2024 में, बीएसईबी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 से 23 फरवरी तक आयोजित की गई थीं. वहीं बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 से 12 फरवरी तक आयोजित की गई थीं. कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 से 20 जनवरी तक आयोजित की गईं और कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं और इंटर्नल असिस्मेंट 18 से 20 जनवरी तक आयोजित किए गए थें. बिहार बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा मार्च 2024 महीने में की गई थी. 

CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट परीक्षा से तीन महीने पहले जारी, 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Board, Bihar Board Exam, BSEB Bihar Board, Bihar Board Exam 2025, Bihar Board Exam 2025 Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com