विज्ञापन

BSEB Bihar Board 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के परिणाम, आनंद किशोर ने लगाई मुहर

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 अपडेट: आनंद किशोर ने बताया मार्च में आएगा इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट. यहां देखें डायरेक्ट लिंक और रिजल्ट चेक करने का तरीका.

BSEB Bihar Board 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के परिणाम, आनंद किशोर ने लगाई मुहर
Bihar Board Result 2026 : अक्सर भारी ट्रैफिक के कारण बोर्ड की मुख्य वेबसाइट स्लो हो जाती है. ऐसी स्थिति में छात्र biharboardonline.com या results.biharboardonline.com पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं.

Bihar Board 2026 : बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए साफ कर दिया है कि बोर्ड इस बार भी देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का अपना रिकॉर्ड कायम रखने की तैयारी में है. अध्यक्ष ने पुष्टि की है कि इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) और मैट्रिक (कक्षा 10वीं) दोनों के परिणाम मार्च के अंत तक घोषित कर दिए जाएंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि परंपरा के अनुसार, पहले इंटर के नतीजे आएंगे और उसके कुछ ही दिनों बाद मैट्रिक के छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

 क्या है ताजा अपडेट?

आनंद किशोर के अनुसार, कॉपियों का मूल्यांकन (Evaluation) पूरा हो चुका है. फिलहाल बोर्ड 'टॉपर वेरिफिकेशन' और मार्क्स की दोबारा जांच की प्रक्रिया में जुटा है, ताकि रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिहीन रहे. बोर्ड की कोशिश है कि अगले एक हफ्ते के भीतर इंटरमीडिएट का परिणाम जारी कर दिया जाए.

इस साल बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की भारी संख्या देखने को मिली है:

विदित हो कि इस साल कक्षा 12 वीं की परीक्षा  2 से 13 फरवरी, 2026  और 10 वीं की 17 से 25 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थीं, जिसमें 
कक्षा 12 वीं की परक्षी में कुल 13,17,846  और 10 वीं में 15,12,687 छात्र शामिल हुए. बता दें कि कक्षा 12 के लिए कुल 1,762 और 10वीं के लिए  1,699 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. 

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

  • BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'Secondary' (10th) या 'Senior Secondary' (12th) रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
  • कैप्चा कोड भरकर 'View' बटन पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें.

सर्वर डाउन होने पर न हों परेशान

अक्सर भारी ट्रैफिक के कारण बोर्ड की मुख्य वेबसाइट स्लो हो जाती है. ऐसी स्थिति में छात्र biharboardonline.com या results.biharboardonline.com पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com