Bidesh Sikhya Bruti 2026: ओडिशा सरकार ने 'विदेश शिक्षा वृत्ति' स्कॉलरशिप स्कीम शुरू की है. इस स्कॉलरशिप के तहत ओडिशा राज्य के बच्चे विदेश के टॉप यूनिवर्सिटी और संस्थानों से पोस्टग्रेजुएट और PhD कोर्स कर सकेंगे. इस नई स्कीम के तहत, 50 छात्रों का चयन किया जाएगा. इन छात्रों को QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में टॉप 200 में शामिल संस्थानों में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा. स्कॉलरशिप स्कीम का मकसद छात्रों को इंटरनेशनल हायर एजुकेशन हासिल करने में मदद करना है.
कौन आवेदन कर सकता है?
यह स्कॉलरशिप अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदायों के छात्रों के लिए है. जो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी परिवार की सालाना आय की सीमा, 12 लाख रुपये तक की होनी चाहिए.
कैसे करें आवेदन
- आवेदन की प्रक्रिया के तहत ओडिशा स्कॉलरशिप पोर्टल (OSS पोर्टल) पर जाना होगा, जो कि scholarship.odisha.gov.in है.
- आवेदन की विंडो 18 अगस्त, 2026 से खुल गई है. योग्य छात्र 31 अगस्त, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
- आवेदन करने से पहले स्कॉलरशिप गाइडलाइंस को अच्छे से पढ़ें और जरूरी दस्तावेज जरूर अपलोड करें.
कैसे होगा चयन
विस्तृत 'विदेश शिक्षावृत्ति' (Bidesh Sikhyabruti) के लिए उन छात्रों का चयन किया जाएगा, जो कि पूरी योग्यता शर्तों, जरूरी दस्तावेजों, चयन प्रक्रिया और स्कॉलरशिप की अन्य शर्तों को पूरा करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं