बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि योगपीठ ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए UPSC और PCS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग देने का ऐलान किया है. 'पतंजलि सिविल सेवा अकादमी' (Patanjali Civil Services Academy) में कुल 2 साल की कोचिंग करवाई जाएगी. पहला बैच 15 जुलाई से शुरू होगा. बच्चों को UPSC और PCS की तैयारी करवाने की पूरी जिम्मेदारी अवध ओझा को दी गई है. 'पतंजलि सिविल सेवा अकादमी' के जरिए सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं को पढ़ाई में मदद मिलेगी. उन्हें अच्छी शिक्षा, मार्गदर्शन और बेहतर संसाधन प्रदान किए जाएंगे.
Patanjali Yogpeeth, Haridwar has launched "Patanjali Civil Services Academy"
— स्वामी रामदेव (@yogrishiramdev) June 14, 2026
UPSC (IAS, IFS, IPS, IRS, etc) and State PCS
Registration For The Entrance Test Is Now Open
Last Date and Time - 14 July 2026, 12 PM
Contact Number - 8954555999
Website - https://t.co/riQrnKj5t0 pic.twitter.com/KVEiFjXgEr
कितने होगी फीस
'पतंजलि सिविल सेवा अकादमी' (Patanjali Civil Services Academy) के कोर्स, फीस और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है. हालांकि इस कोचिंग में दाखिला लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो भी उम्मीदवार बाबा रामेदव की इस कोचिंग के साथ जुड़ना चाहते हैं, उन्हें https://www.universityofpatanjali.com/ पर जाकर एंट्रेंस टेस्ट का फॉर्म भरना होगा. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो कि 14 जुलाई 2026, दोपहर 12 बजे तक चलने वाली है. इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर दें.
"जो भी यहां से निकलेगा वो सर्वश्रेष्ठ बनेगा"
'पतंजलि सिविल सेवा अकादमी' का जिक्र करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि जो भी यहां से पढ़ाई करेगा वो बहुत अच्छा IAS, IPS बनेगा. जो भी यहां से निकलेगा वो सर्वश्रेष्ठ बनेगा. इस कोचिंग में देश के टॉप टीचर बच्चों को पढ़ाएंगे. अवध ओझा मार्गदर्शन करेंगे. अवध ओझा ने कहा कि सेंटर शुरू होने जा रहा है, मैं खुद उत्साहित हों.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं