विज्ञापन

'शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा'... बाबासाहेब अंबेडकर के ये विचार बदल देंगे जिंदगी

Ambedkar Jayanti 2026: अंबेडकर जयंती पर जानिए बाबासाहेब के 5 ऐसे विचार जो आज भी जिंदगी और समाज को सही दिशा दिखाते हैं.

'शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा'... बाबासाहेब अंबेडकर के ये विचार बदल देंगे जिंदगी
Ambedkar Jayanti 2026: अंबेडकर के ये विचार बदल देंगे जिंदगी

Ambedkar Jayanti 2026: आज देशभर में आंबेडकर जयंती पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया जा रहा है. ये दिन सिर्फ उन्हें श्रद्धांजलि देने का नहीं, बल्कि उनके विचारों को समझने और अपनाने का भी है. बाबासाहेब ने अपने जीवन में कई कठिन हालात देखे, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय शिक्षा और मेहनत को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया. उनके विचार आज भी हर वर्ग के लोगों के लिए बेहद काम के हैं. खासकर शिक्षा, समानता और आत्मसम्मान को लेकर उनकी सोच आज भी हमें सही रास्ता दिखाती है और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. तो तो चलिए आज आपको बताते हैं बाबा साहब अंबेडकर के पांच ऐसे विचार जो आपकी सोच बदल देंगे.

1. शिक्षा ही असली ताकत है

'शिक्षा शेरनी का वो दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा.' ये लाइन साफ बताती है कि शिक्षा इंसान को सिर्फ पढ़ा-लिखा नहीं बनाती, बल्कि उसे अपने हक के लिए खड़े होने की ताकत देती है. बाबासाहेब के लिए शिक्षा बदलाव का सबसे बड़ा हथियार थी.

2. सोच का विकास जरूरी

'मन का विकास मानव जीवन का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए.' इस विचार में साफ संदेश है कि सिर्फ जानकारी होना काफी नहीं, बल्कि सही सोच होना जरूरी है. अंधविश्वास से बाहर निकलकर तार्किक सोच अपनाना ही असली प्रगति है.

3. महान बनो, सिर्फ लंबा नहीं जियो

'जीवन लंबा नहीं, महान होना चाहिए.' बाबासाहेब ने अपने जीवन से ये साबित किया कि असली मायने आपके काम और योगदान के होते हैं. कम समय में भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है.

4. समानता और स्वतंत्रता साथ जरूरी

'स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व.. ये तीनों साथ-साथ चलने चाहिए.' समाज तभी संतुलित रहेगा जब हर व्यक्ति को बराबरी का हक मिले. इनमें से किसी एक की कमी पूरे सिस्टम को कमजोर कर सकती है.

5. धर्म का असली मतलब

'मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाए.' बाबासाहेब का ये विचार बताता है कि धर्म का मकसद लोगों को जोड़ना होना चाहिए, ना कि बांटना.

इन विचारों की खास बात ये है कि ये सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि आज की जरूरत हैं. अगर इन सिद्धांतों को अपनाया जाए, तो व्यक्ति और समाज दोनों में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है.

दिल्ली, यूपी से लेकर बिहार तक... जानें श्रमिकों को कहां कितना मिलता है पैसा, क्या है न्यूनतम मजदूरी

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ambedkar Jayanti Inspiring Thoughts, Inspirational Quotes Ambedkar, Ambedkar Jayanti 2026, Dr Br Ambedkar Quotes, Motivational Thoughts Ambedkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com