विज्ञापन

Forbes की अरबपतियों वाली लिस्ट में आया अलख पांडे का नाम, कॉलेज ड्रॉपआउट ने एडटेक में ऐसे पलट दी बाजी

Alakh Pandey Forbes Billionaires List: एडटेक इंडस्ट्री में जहां बायजू और बाकी कई कंपनियों को घाटा हुआ, वहीं अलख पांडे के फिजिक्सवाला ने छात्रों का भरोसा जीता और आज वो इस इंडस्ट्री के सबसे बड़े नाम हैं.

Forbes की अरबपतियों वाली लिस्ट में आया अलख पांडे का नाम, कॉलेज ड्रॉपआउट ने एडटेक में ऐसे पलट दी बाजी
Alakh Pandey Forbes Billionaires List

Alakh Pandey Forbes Billionaires List: एजुकेशन की दुनिया का बड़ा नाम बन चुके अलख पांडे ने अब एक और मुकाम हासिल कर लिया है. दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में उनका नाम शुमार हुआ है. फोर्ब्स ने उन्हें अपनी 2026 की लिस्ट में शामिल किया है. 'फिजिक्सवाला' (PhysicsWallah) के फाउंडर अलख पांडे और प्रतीक माहेश्वरी का नाम इस लिस्ट में शामिल है. इन दोनों ने कुछ ही महीने पहले अपनी एडटेक फर्म का IPO लॉन्च किया था. फोर्ब्स के अनुसार, कॉलेज ड्रॉपआउट रहे पांडे अपनी संपत्ति में भारी उछाल के बाद इस लिस्ट का हिस्सा बने हैं. 

इतनी संपत्ति के मालिक हैं अलख पांडे

फोर्ब्स के मुताबिक 10 मार्च, 2026 तक अलख पांडे की कुल संपत्ति 1 बिलियन डॉलर (लगभग 8,300 करोड़ रुपये) है. रैंक की बात करें तो दुनियाभर के अरबपतियों में अलख पांडे 3332वें नंबर पर आते हैं. महज 34 साल की उम्र में उन्होंने ये मुकाम हासिल कर लिया है. ऐसा करने के बाद वो उन चुनिंदा भारतीय लोगों में शामिल हो चुके हैं, जिनका नाम 40 साल से कम उम्र में फोर्ब्स की लिस्ट में आया है. 

यूट्यूब चैनल के तौर पर शुरू हुई कंपनी

अलख पांडे ने कानपुर के हारकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (HBTU) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई शुरू की, लेकिन तीसरे साल में ही छोड़ दी. कॉलेज ड्रॉपआउट अलख पांडे ने 2016 में नोएडा में अपना एक ऑफिस खोला, जो एक यूट्यूब चैनल का था. धीरे-धीरे 'फिजिक्सवाला' काफी मशहूर हुआ और फिर यहां से पढ़ाई करने वालों की संख्या में रॉकेट की रफ्तार से इजाफा हुआ.

अलख पांडे की आज खुद की बड़ी कंपनी है और उनके 'फिजिक्सवाला' में सैकड़ों टीचर्स काम करते हैं. यहां नीट से लेकर जेईई और बाकी तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है. आज अलख पांडे एडटेक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम बन चुके हैं. 

एडटेक इंडस्ट्री में कैसे पलटी बाजी

एडटेक इंडस्ट्री में जहां बायजू और बाकी कई कंपनियों के बुरे दिन आए, वहीं अलख पांडे ने बाजी को पलटकर साबित कर दिया कि इस इंडस्ट्री में रहते हुए भी अरबों का पैसा बनाया जा सकता है. फिजिक्सवाला ने छात्रों का भरोसा जीता और कम फीस के साथ क्वालिटी एजुकेशन देकर पूरी बाजी अपनी तरफ कर दी. हाइब्रिड मॉडल और किफायती पढ़ाई के चलते छात्र इसे पसंद करते हैं. जहां बायजू जैसी कंपनियों ने मार्केटिंग और बाकी चीजों पर ज्यादा फोकस किया, वहीं फिजिक्सवाला ने छात्रों की जरूरतों पर फोकस किया और लगातार अपने मुनाफे को बढ़ाया. 

EXCLUSIVE: 12वीं के बाद LLB चार साल की होनी चाहिए या नहीं? सुप्रीम कोर्ट के वकीलों और छात्रों ने दिया जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com