विज्ञापन

अल-फलाह यूनिवर्सिटी की तरह कहीं आपका कॉलेज भी तो नहीं है फर्जी? फटाफट ऐसे कर लें चेक

Al-Falah University: आतंकी मॉड्यूल को लेकर चर्चा में आई फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, आरोप लगा है कि पिछले कई सालों से यूनिवर्सिटी के पास यूजीसी की मान्यता नहीं थी.

अल-फलाह यूनिवर्सिटी की तरह कहीं आपका कॉलेज भी तो नहीं है फर्जी? फटाफट ऐसे कर लें चेक
फर्जी यूनिवर्सिटी कैसे करें चेक

Al-Falah University: दिल्ली धमाके और आतंकियों के डॉक्टर मॉड्यूल को लेकर चर्चा में आई फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी को लेकर हाल ही में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस की तरफ से आरोप लगाया गया कि इस यूनिवर्सिटी की मान्यता 2018 में खत्म हो चुकी थी, लेकिन वेबसाइट पर फर्जी तरीके से यूजीसी की मान्यता दिखाई गई. अब ये आरोप अगर वाकई साबित हुआ तो हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो सकता है. ये पहली बार नहीं है जब किसी यूनिवर्सिटी ने ऐसा किया हो, ऐसी तमाम फर्जी यूनिवर्सिटीज को लेकर यूजीसी की तरफ से लिस्ट जारी की जाती है. आइए आपको बताते हैं कि आप अपने कॉलेज या फिर यूनिवर्सिटी की मान्यता कैसे चेक कर सकते हैं. 

कैसे चेक कर सकते हैं मान्यता?

पेरेंट्स अपनी जिंदगी भर की कमाई लगाकर बच्चों का कॉलेज में एडमिशन करवाते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि वो कॉलेज मान्यता प्राप्त नहीं है. ऐसे में पेरेंट्स और स्टूडेंट्स को एडमिशन से पहले ही कॉलेज की मान्यता जरूर देख लेनी चाहिए. UGC अधिनियम 1956 के तहत तमाम कॉलेज और यूनिवर्सिटीज को मान्यता दी जाती है. 

इसे चेक करने के लिए आपको UGC की आधिकारिक वेबसाइट ugc.ac.in पर जाना होगा. यहां उन तमाम यूनिवर्सिटीज की लिस्ट होती है, जिन्हें यूजीसी की तरफ से मान्यता दी गई है. इसके अलावा यूजीसी अपनी वेबसाइट पर फर्जी यूनिवर्सिटी और संस्थानों की लिस्ट भी जारी करता है. 

किसी काम की नहीं मार्कशीट या डिग्री 

फर्जी यूनिवर्सिटी या फिर कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्रों की डिग्री या मार्कशीट किसी भी काम की नहीं होती है. यूजीसी की तरफ से साफ कहा गया है कि बिना मान्यता के चलने वाले संस्थानों को डिग्री जारी करने का कोई अधिकार नहीं है. यहां से डिग्री लेने वाले छात्रों को किसी भी सरकारी नौकरी में हिस्सा लेने का मौका नहीं दिया जाता है. साथ ही प्राइवेट नौकरियों में भी खतरा हो सकता है. 

CTET Paper Cancelled: CTET परीक्षा कहां-कहां हो गई रद्द? जानें कब निकलेगी नई तारीख

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Al-Falah University, Al-Falah University Fake, Al-Falah University Fake Accreditation, How To Check University Fake Accreditation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com