AIBE 21 Result 2026 : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने आज ऑल इंडिया बार एग्जामिनिशेन (AIBE) 21 का रिजल्ट जारी कर दिया है. बता दें कि इस एग्जाम में कुल 1,75,701 कैंडिडेट शामिल हुए थे, जिसमें से 1,15,805 उम्मीदवार सफल हुए हैं. जिससे इस परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 65.92 प्रतिशत हो गया है. अब आप आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
रिजल्ट घोषित करने से पहले, BCI ने मॉनिटरिंग कमिटी ने क्वालिफाइंग मार्क्स को तीन अंक कम करने का भी निर्णय लिया. तो चलिए जानते हैं कमिटी ने यह फैसला क्यों लिया, अगली परीक्षा कब होगी और रिजल्ट जारी होने की एक्सपेक्टेड डेट क्या होगी.
पासिंग मार्क्स क्यों गए कम?
शुरू में, AIBE 21 के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए कुल 100 अंकों में से 45 अंक और SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए 40 नंबर तय किए गए थे.
हालांकि, प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों के कुल प्रदर्शन की समीक्षा के बाद, मॉनिटरिंग कमिटी ने आपसी सहमति से क्वालिफाइंग मार्क्स को तीन नंबर घटाकर रिजल्ट में बदलाव करने का निर्णय लिया.
अगली AIBE परीक्षा कब?
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने साथ में यह भी घोषणा की है कि ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22 की परीक्षा 29 नवंबर, 2026 को कराई जाएगी.
दूसरी परीक्षा का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कब होगा शुरू?
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 19 अगस्त, 2026 से 27 अक्टूबर, 2026 तक कर सकते हैं. वहीं, एप्लीकेशन फीस 28 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं. करेक्शन विंडो की बात करें तो 30 अक्टूबर को बंद हो जाएगी. एडमिट कार्ड 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे और नतीजे 7 जनवरी से 10 जनवरी, 2027 के बीच जारी किए जाने के चांसेस हैं.

ऑफिशियल वेबसाइट करते रहें चेक
BCI ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे AIBE 22 से जुड़ी ताजा जानकारी, नोटिफिकेशन और दिशा-निर्देशों के लिए AIBE और बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट् को चेक करते रहें.
बता दें कि AIBE 21 परीक्षा 7 जून, 2026 को देश भर के 60 शहरों में 292 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा में कुल 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें 1,10,909 पुरुष उम्मीदवार, 64,784 महिला उम्मीदवार और 8 ट्रांसजेंडर थे.
यह भी पढ़ें- NEET UG Topper: री-नीट के फैसले से खुश हैं जबलपुर के आर्यमन सोलंकी, AIR 46 हासिल कर पूरा करेंगे AIIMS दिल्ली का सपना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं