HS Assam Result Class 12th 2026 Date and Time: असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगु ने असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (Assam Higher Secondary Education Council) कक्षा 12 के नतीजे को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. शिक्षा मंत्री रानोज पेगु ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि HS Exam के रिज़ल्ट 17 अप्रैल को घोषित नहीं किए जाएंगे. यह एक अफवाह है. दरअसल कई मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी खबरें चल रही थी कि असम बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट 17 अप्रैल, 2026 को जारी करने वाले हैं. इन खबरों को शिक्षा मंत्री Ranoj Pegu ने गलत बताया है.
HS Exam results will not be declared tomorrow. This is a rumour. @himantabiswa pic.twitter.com/yalSw7Mrt9
— Ranoj Pegu (@ranojpeguassam) April 16, 2026
कब तक आएगा बोर्ड रिजल्ट
पिछले साल के ट्रेंड को देखा जाए तो असम बोर्ड ने साल 2025 में 12वीं कक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया था. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कुछ ही हफ्तों में असम बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी किए जा सकते हैं. हालांकि इसके लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है.
कहां चेक कर सकेंगे नतीजे
नतीजों को असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है- ahsec.assam.gov.in या resultsassam.nic.in पर. छात्र DigiLocker (digilocker.gov.in) के माध्यम से भी नतीजे देख सकेंगे. इसके अलावा UPOLOBDHA ऐप, जो कि असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने बनाई है, इसके जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है.
असम HS रिजल्ट 2026 कैसे देखें?
- असम HS रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले ahsec.assam.gov.in/ resultsassam.nic.in पर जाएं.
- रिजल्ट जारी होने के बाद यहां पर नतीजे चेक करें लिखा हुआ एक लिंक एक्टिव होगा. उस लिंक पर क्लिक करना होगा.
- रिजल्ट का पेज खुलेगा. जिसमें रोल नंबर का इस्तेमाल करके आप अपने रिजल्ट देख सकेंगे.
- बता दें इस साल कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी को शुरू हुई थी. जो कि 16 मार्च, 2026 तक चली थी.
कैसा रहा था साल 2025 का रिजल्ट
असम बोर्ड कक्षा 12वीं में साल 2025 में आर्ट्स स्ट्रीम का कुल पास परसेंटेज 81.03%, साइंस स्ट्रीम का 84.88%, कॉमर्स स्ट्रीम का 82.18% और वोकेशनल स्ट्रीम का 68.55% दर्ज किया गया था.
ये भी पढ़ें- कक्षा 5 के बाद से बच्चे को इन तरीकों से पढ़ाएं कंप्यूटर, आएगा बहुत काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं