विज्ञापन

Assam HS 12th Result 2026: कल सुबह 10:30 बजे जारी होगा असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Assam Board HS Result 2026: असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगु ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि रिजल्ट सुबह ठीक 10:30 बजे जारी हो जाएगा, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है. छात्र एनडीटीवी पर भी अपनी मार्कशीट देख सकते हैं.

Assam HS 12th Result 2026: कल सुबह 10:30 बजे जारी होगा असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
Assam Board HS Result 2026: असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट होगा जारी

Assam Board HS Result 2026: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) की तरफ से 28 अप्रैल को 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. इसकी सूचना कुछ दिन पहले ही सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दी थी. हालांकि अब रिजल्ट जारी होने का समय भी बता दिया गया है. असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सुबह 10:30 बजे जारी होगा. इससे पहले सुबह 7:30 बजे एक आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी की जाएगी. छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एनडीटीवी पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

रिजल्ट जारी होने से पहले शिक्षा मंत्री रानोज पेगु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ये जानकारी शेयर की है और परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं. आइए जानते हैं कि छात्र अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें क्या करना होगा. 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट 

  • रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in या asseb.in पर जाएं 
  • यहां 12वीं रिजल्ट का लिंक स्क्रीन पर दिखने लगेगा, जिस पर क्लिक करना होगा
  • लिंक पर क्लिक करते ही छात्रों को रोल नंबर डालना होगा 
  • रोल नंबर डालने के बाद सबमिट बटन दबाते ही स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा. 

NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • NDTV की एजुकेशन वेबसाइट https://ndtv.in/education पर जाएं
  • होमपेज पर "Board Exam Results 2026" पर क्लिक करें.
  • इसके बाद "Assam Board Class 12 Exam Results 2026" के लिंक को चुनें.
  • अपना रोल नंबर डालें और "Submit" बटन पर क्लिक करें.
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.

मैसेज से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

असम बोर्ड के छात्र मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें इंटरनेट की जरूरत भी नहीं होगी. इसके लिए मैसेज बॉक्स में जाकर ASSAM12 (स्पेस) अपना रोल नंबर टाइप करना होगा. इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें, ऐसा करने के कुछ ही देर में आपका रिजल्ट मैसेज में आ जाएगा. बता दें कि इस साल की कक्षा 12वीं की ASSEB परीक्षाएं 11 फरवरी से 16 मार्च तक आयोजित हुई थीं. पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट जल्दी जारी किया जा रहा है. पिछली बार 30 अप्रैल को रिजल्ट जारी हुआ था. 

गर्मी से छात्रों का हाल हुआ बेहाल, जानें किन राज्यों में पड़ गईं छुट्टियां और कहां बदली गई स्कूलों की टाइमिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Board HS Result 2026, Assam Board HS Result 2026 Time, Assam Class 12 Result 2026, Assam HS 12th Result 2026 Date And Time, AHSEC HS Result Date 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com