विज्ञापन

Digilocker पर ऐसे चेक करें असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ये है पूरा प्रोसेस

Assam Board 12th Result 2026: असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने से पहले डिजीलॉकर ने बताया है कि छात्र कैसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. डिजीलॉकर के अलावा छात्र एनडीटीवी पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Digilocker पर ऐसे चेक करें असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ये है पूरा प्रोसेस
Assam Board 12th Result 2026: असम बोर्ड रिजल्ट

Assam Board 12th Result 2026: असम बोर्ड की तरफ से 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा रहा है. अब से कुछ ही देर में रिजल्ट जारी किया जाएगा. असम के शिक्षा मंत्री की तरफ से ये जानकारी दी गई है. इस बार क्लास 12th (HS final exam) की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 11 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक करवाया गया था. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. इसके अलावा डिजीलॉकर ने भी छात्रों को बताया है कि वो कैसे आसानी से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि छात्र डिजीलॉकर से कैसे रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

असम बोर्ड रिजल्ट LIVE: असम बोर्ड रिजल्ट Digilocker पर भी कर सकते हैं चेक, ये है तरीका

डिजीलॉकर पर ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में https://results.digilocker.gov.in/ लिंक पर जाएं 
  • होम पेज पर Board Results सेक्शन में जाएं.
  • Assam state school education board पर क्लिक करें.
  • परीक्षा 2026 और कक्षा 12वीं चुनें.
  • जरूरी जानकारी, जैसे- रोल नंबर, जन्म तिथि, माता का नाम आदि दर्ज करें.
  • नियम एवं शर्तें स्वीकार कर Submit बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है.

रिजल्ट से पहले करवा लें रजिस्ट्रेशन

रिजल्ट जारी होने से पहले छात्र डिजीलॉकर पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. जिसके बाद उन्हें Access DigiLocker Now ऑप्शन पर क्लिक कर अपनी डिजिटल मार्कशीट मिल जाएगी. अगर छात्र का डिजीलॉकर पर पहले से अकाउंट नहीं है, तो वे मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. लॉगइन के बाद डॉक्यूमेंट वाले सेक्शन में मार्कशीट मिल जाएगी. 

NDTV पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

एनडीटीवी पर भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को एनडीटीवी के एजुकेशन पेज https://ndtv.in/education पर जाना होगा. यहां बोर्ड रिजल्ट पेज पर क्लिक करके छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसका प्रोसेस काफी आसान है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com