विज्ञापन

कक्षा 5 के बाद से बच्‍चे को इन तरीकों से पढ़ाएं कंप्‍यूटर, आएगा बहुत काम

आज कंप्यूटर की समझ स्किल नहीं, बुनियादी जरूरत बन चुकी है. कक्षा 5 के बाद बच्चों को किस तरीके से कंप्यूटर सिखाया जाए, जानें. 

कक्षा 5 के बाद से बच्‍चे को इन तरीकों से पढ़ाएं कंप्‍यूटर, आएगा बहुत काम

Class 6 computer teaching tips: आज के डिजिटल दौर में बच्‍चों को कंप्‍यूटर की नॉलेज होना बहुत जरूरी है. जिस तरह से आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं,  ऐसे में जो लोग कंप्‍यूटर फ्रेंडली होंगे वो बेहतर तरीके से सर्वाइव कर पाएंगे. आज कंप्यूटर की समझ स्किल नहीं, बुनियादी जरूरत बन चुकी है. कक्षा 5 के बाद बच्चों को किस तरीके से कंप्यूटर सिखाया जाए, जानें. 

कक्षा 5 के बाद से बच्‍चे को इन तरीकों से पढ़ाएं कंप्‍यूटर

बेसिक जानकारी दें 
बच्चों को सरल भाषा में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दें. उन्हें बताएं कि कंप्यूटर के मुख्य हिस्से क्‍या हैं- जैसे CPU, मॉनिटर, कीबोर्ड या माउस आदि. कंप्‍यूटर कैसे काम करता है, इसके बारे में भी बताएं. 

कक्षा 6 में आते ही बच्‍चे को इन तरीकों से पढ़ाना शुरू करें गणित

बेसिक सॉफ्टवेयर की जानकारी
बच्चे को MS Word, PowerPoint, Paint जैसे आसान टूल्स सिखाना शुरू करें. इससे वे छोटे-छोटे प्रोजेक्ट बना सकेंगे और उनकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी. उन्हें एक छोटा प्रेजेंटेशन या पोस्टर बनाने को कहें. 

इंटरनेट का सही इस्तेमाल सिखाएं 
बच्चों को बताएं कि इंटरनेट पर क्या देखना सही है और क्या नहीं. साथ ही, ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जरूर समझाएं. जैसे पासवर्ड किसी से शेयर ना करना और अंजान लिंक पर क्लिक ना करना आदि. 

हर छात्र के पास होने चाहिए ये सस्‍ते study tools, पढ़ने में मिलती है बहुत मदद

प्रैक्टिकल तरीके से सीखने दें
पढ़ाई को बोझ ना बनाएं. बच्चे को प्रैक्टिकल तरीके से सीखने दें. जैसे छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स, गेम्स या क्विज के जरिए वो सीखेगा. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Computer Teaching Tips, Computer Teaching Tips In Hindi, How To Teach Computer, Computer Class, Computer Teaching Kids
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com