Indian Army AFMS BSc Nursing Course 2026: आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज (AFMS) के तहत आने वाले कॉलेजों ने 4 साल के BSc नर्सिंग कोर्स 2026 में प्रवेश के लिए आवेदन मांगें हैं. आपको बता दें कि इस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) में परमानेंट या शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर के रूप में शामिल होने का मौका मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं इस भर्ती के लिए कैसे करें अप्लाई, फीस और क्या चाहिए योग्यता.
कौन कर सकता है आवेदन?
AFMS द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए अविवाहित, तलाकशुदा, विधवा या कानूनी रूप से अलग हुई महिला उम्मीदवार जो भारतीय नागरिक हैं अप्लाई कर सकती हैं.
उम्र क्या होनी चाहिएवहीं, उम्र की बात करें तो उम्मीदवार का जन्म 01 अक्टूबर 2001 से 30 सितंबर 2009 के बीच होना चाहिए.
शैक्षणिक योग्यताने फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) और इंग्लिश सब्जेक्ट के साथ पहली बार में ही 12वीं की परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो. साथ ही, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG)-2026 परीक्षा पास करना भी अनिवार्य है.
शारीरिक मानकसेना में शामिल होने के लिए सामान्य महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए, जबकि पहाड़ी और उत्तर-पूर्वी राज्यों की उम्मीदवारों के लिए यह 147 सेमी तय की गई है.
क्या मिलेगी सुविधा
ट्रेनिंग के दौरान सिलेक्टेड छात्राओं को फ्री खाना, रहना, यूनिफॉर्म भत्ता और स्टाइपेंड (Stipend) भी दिया जाएगा.
कितने सीटें हैंबता दें कि पुणे, कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली, लखनऊ और बेंगलुरु स्थित AFMS के 6 नर्सिंग कॉलेजों में कुल 220 सीटें अवलेवल हैं.
सिलेक्शन प्रोसेससिलेक्शन केवल NEET (UG) 2026 के स्कोर पर नहीं होगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बेस हॉस्पिटल, दिल्ली कैंट में एक स्क्रीनिंग प्रोसेस से गुजरना होगा, जिसमें कंप्यूटर आधारित सामान्य बुद्धिमत्ता एवं अंग्रेजी परीक्षा (ToGIGE), मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट शामिल है.
फीसआवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपये की फीस ऑनलाइन देनी होगी, जबकि SC/ST उम्मीदवारों के लिए नि:शुल्क है.
कैसे करें आवेदन
बता दें कि आवेदन प्रक्रिया कल यानी 20 जुलाई से सुबह 11 बजे से शुरू होगी जो 31 जुलाई 2026 को रात 11 बजे तक चलेगी. इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.mic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- भारत ने इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड 2026 में किया शानदार प्रदर्शन, जीते 4 गोल्ड मेडल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं