विज्ञापन

भारत ने इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड 2026 में किया शानदार प्रदर्शन, जीते 4 गोल्ड मेडल

भारत ने उज्बेकिस्तान में हुए 58वें इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड (IChO) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके दिखाया है. प्रतियोगिता में भारतीय टीम के 4 सदस्यों ने स्वर्ण पद जीतकर कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है.

भारत ने इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड 2026 में किया शानदार प्रदर्शन, जीते 4 गोल्ड मेडल
93 देशों के कुल 363 छात्रों ने हिस्सा लिया था.

भारत ने 58वें इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड (IChO) 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है. भारतीय टीम के चारों सदस्यों ने स्वर्ण पदक जीतकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है.भारत ने चीन, वियतनाम और रूस (एक व्यक्तिगत प्रतिभागी) के साथ संयुक्त रूप से रैंक 1 साझा की है. स्वर्ण पदक जीतने वाले चार भारतीय छात्रों के नाम इस प्रकार हैं- देबदत्त प्रियदर्शी (ओडिशा), हर्षित सिंघल (पंजाब), कबीर छिल्लर (दिल्ली ) और संदीप कुची (हैदराबाद) हैं. इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड 2026 उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में हुआ था.

10 जुलाई से शुरू हुई थी ये प्रतियोगिता

ये प्रतियोगिता 10 से 19 जुलाई तक आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता में 93 देशों के कुल 363 छात्रों ने हिस्सा लिया था. होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (HBCSE) के अनुसार, इस ओलंपियाड में ये भारत की  27वीं भागीदारी है और अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है.

बता दें कि होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (HBCSE) सेंटर इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड में भारत की भागीदारी को कोऑर्डिनेट करता है. भारतीय टीम की अगुवाई IISER कोलकाता के हेड मेंटर प्रो. सुभजीत बंद्योपाध्याय और HBCSE की मेंटर डॉ. इंद्रानी दास सेन ने की थी. टीम को IIT खड़गपुर के डॉ. अनुबेंदु अधिकारी और मुंबई के NES रत्नाम कॉलेज की डॉ. जयश्री गोपालकृष्णन जैसे साइंटिफिक ऑब्जर्वर का भी साथ मिला था. 

HBCSE ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके छात्रों और मेंटर्स को इस शानदार उपलब्धि की बधाई दी. साथ ही डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी (DAE), डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (DST) और शिक्षा मंत्रालय (MoE) से मिले सहयोग को भी सराहा. बता दें कि कबीर छिल्लर ने JEE Advanced 2026 में AIR 2 हासिल किया था.

ये भी पढ़ें-Success story: रिक्शा चालक के पोते ने NEET पास कर बदल दी परिवार की किस्मत, अब बनेगा गांव का पहला डॉक्टर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
International Chemistry Olympiad 2026, International Chemistry Olympiad 2026 Winners
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com