Top government universities in india: 12वीं करने के बाद हर छात्र व उनके माता-पिता का सपना होता है कि वे देश की टॉप यूनिवर्सिटीज से पढ़ाई करे. अगर आप भी यही सपना देखते हैं तो जानें देश के टॉप सरकारी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट.
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), नई दिल्ली
दिल्ली विश्वविद्यालय अपने कॉलेजों, अच्छी फैकल्टी और व्यापक पाठ्यक्रमों के लिए फेमस है. हर साल देश भर के लाखों छात्र यहां प्रवेश पाने का सपना देखते हैं.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली
JNU को देश के सबसे अच्छे सरकारी विश्वविद्यालयों में गिना जाता है. सामाजिक विज्ञान, अंतरराष्ट्रीय अध्ययन, भाषाओं और शोध कार्यक्रमों में इसकी विशेष पहचान है.
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी
BHU भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है. चिकित्सा, विज्ञान, कला, प्रबंधन और इंजीनियरिंग सहित लगभग सभी प्रमुख विषयों में यह शिक्षा प्रदान करता है.
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली
जामिया ने पिछले कुछ सालों में शिक्षा, शोध और प्लेसमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. इंजीनियरिंग, मीडिया, शिक्षा और सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम विशेष रूप से लोकप्रिय हैं.
चीन का Gaokao या भारत का JEE: कौन सा दुनिया के सबसे कठिन एग्जाम
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU), अलीगढ़
AMU अपनी समृद्ध शैक्षणिक विरासत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है. इंजीनियरिंग, चिकित्सा और मानविकी विषयों में इसकी विशेष प्रतिष्ठा है.
हैदराबाद विश्वविद्यालय (University of Hyderabad)
यह विश्वविद्यालय शोध-आधारित शिक्षा और विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा सामाजिक विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है.
पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
पंजाब विश्वविद्यालय उत्तर भारत के प्रमुख सरकारी विश्वविद्यालयों में शामिल है. यहां विज्ञान, कानून, प्रबंधन और कला के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध है.
कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता
भारत के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक, कलकत्ता विश्वविद्यालय ने कई प्रसिद्ध वैज्ञानिकों, साहित्यकारों और राष्ट्रीय नेताओं को तैयार किया है. इसकी अकादमिक परंपरा आज भी मजबूत है.
अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई
तकनीकी और इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में अन्ना विश्वविद्यालय का विशेष स्थान है. दक्षिण भारत में यह इंजीनियरिंग छात्रों की पहली पसंदों में से एक माना जाता है.
क्या 12वीं में कम नंबर हों तो भी विदेश जाकर पढ़ सकते हैं?
उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद
उस्मानिया विश्वविद्यालय अपनी ऐतिहासिक विरासत, विविध पाठ्यक्रमों और शोध गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है. यह दक्षिण भारत के प्रमुख सरकारी विश्वविद्यालयों में गिना जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं