17 Territories not fully Independent : भारत ने आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया. इसके अलावा देश देशभर में तिरंगा फहराया गया, शहीदों को याद किया गया और आजादी के महत्व पर चर्चा भी हुई. लेकिन इन सब के बीच एक सवाल दिमाग में उठता है कि क्या दुनिया के सभी देश को आजाद हैं? तो इसका सीधा जवाब है, नहीं. संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुसार आज भी दुनिया में 17 ऐसे क्षेत्र हैं जो आज अभी पूरे तरीके से आजाद नहीं हैं और वे वि-उपनिवेशीकरण (Decolonization) की प्रक्रिया के अधीन हैं. तो चलिए जानते हैं वो कौन-कौन से क्षेत्र हैं...
गुलाम देशों के हैं नाम
यूएन द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, पश्चिमी सहारा, जिब्राल्टर, अमेरिकी समोआ, गुआम, न्यू कैलेडोनिया, फ्रेंच पोलिनेशिया, एंगुइला, बरमूडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, केमैन आइलैंड्स और तुर्क एंड कैकोस आइलैंड्स जैसे क्षेत्र अभी पूरे तरीके से स्वतंत्र नहीं है. इनमें से अधिकांश क्षेत्र यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस और न्यूजीलैंड के प्रशासन के अधीन हैं.
हालांकि इन क्षेत्रों को टेक्निकली गुलाम नहीं कह सकते हैं. क्योंकि यहां के लोगों के पास स्थानीय सरकारें, चुनाव और कई प्रशासनिक अधिकार हैं. लेकिन इनके राजनीतिक भविष्य, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व और संप्रभुता की बात करें तो इससे जुड़े निर्णय अब भी बाहरी सराकरें लेती हैं. यही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र इन्हें पूर्ण रूप से स्वतंत्र क्षेत्र नहीं मानता है.
केवल झंडा फहराना आजादी नहीं....
स्वतंत्रता केवल झंडा फहराने या विदेशी शासन से मुक्ति पाने भर से नहीं है. बल्कि यह अपने राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक भविष्य का निर्णय स्वयं लेने की क्षमता भी है. इसलिए भारत पूर्ण रूप से आजाद देश है. जबकि दुनिया के कुछ हिस्से आज भी उस मुकाम तक पहुंचने की राह पर हैं.
यह भी पढ़ें- आजाद तो हो गए....लेकिन आज भी गुलाम: इन 5 देशों की कहानी समझाती है भारत की आजादी की कीमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं