'189 गेंद पर 264 रन', Heinrich Klaasen और Quinton de Kock का आया तूफान, बांग्लादेश गेंदबाजों का हुआ बुरा हाल

Quinton de Kock World Cup 2023: क्लासेन और क्विटंन डिकॉक ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने बांग्लादेश के गेंदबाजों का हाल बेहाल कर दिया. डिकॉक ने जहां 174 रन की पारी खेली तो वहीं क्लासेन 90  रन बनाकर आउट हुए. दोनों की पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट पर  382 का स्कोर बनाया.

'189 गेंद पर 264 रन', Heinrich Klaasen और Quinton de Kock का आया तूफान, बांग्लादेश गेंदबाजों का हुआ बुरा हाल

World Cup 2023 SA vs BAN, क्लासेन और डिकॉक का तूफान

Quinton de Kock World Cup 2023: हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen ) ने बांग्लादेश के खिलाफ बवाल मचा दिया है. Heinrich Klaasen 49 गेंद पर 90 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में क्लासेन ने 8 छक्के और 2 चौके लगाने में सफलता पाई. क्लासेन और क्विटंन डिकॉक ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने बांग्लादेश के गेंदबाजों का हाल बेहाल कर दिया. डिकॉक ने जहां 174 रन की पारी खेली तो वहीं क्लासेन 90  रन बनाकर आउट हुए. दोनों की पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट पर  382 का स्कोर बनाया. डिकॉक ने 174 रन 140 गेंद पर बनाए, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 7 छक्के लगाने का कमाल किया. 

हेनरिक क्लासेन का धमाका


बता दें कि अपनी पारी के दौरान एक समय क्लासेन 24 गेंद पर 29 रन बनाकर खेल रहे थे. इसके बाद उन्होंने मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में तूफान लाकर खड़ा कर दिया है. क्लासेन ने इसके बाद अगली 25 गेंद पर 61 रन बनाए जिसमें 6 छक्के भी शामिल रहे. 

'189 गेंद पर 264 रन', 17 चौके और 15 छक्के

बता दें कि क्विटंन डिकॉक ने अपनी पारी में 140 गेंद का सामना किया और कुल 174 रन बनाए तो वहीं क्लासेन ने 49 गेंद का सामना करते हुए कुल 90 रन की पारी खेली, यानी दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 189 गेंद का सामना किया और कुल 264 रन बनाए जिसमें 15 छक्के और 17 चौके लगे. दोनों की बल्लेबाजी ऐसी थी जिसने फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया. 

बता दें कि वर्ल्ड कप के इतिहास में आठवीं बार साउथ अफ्रीका ने 350 से ज्यादा का स्कोर करने में सफलता पाई है जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. 

वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 350 से अधिक का स्कोर
8 -साउथ अफ़्रीका
7 - ऑस्ट्रेलिया
4 - भारत

ऐसा कमाल करने वाली पहली टीम बनी

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वर्ल्ड कप के इतिहास में 3 बार 350 से ज्यादा का स्कोर करने वाली साउथ अफ्रीकी पहली टीम बन गई है. इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने 3 बार 350 या उससे ज्यादा का स्कोर करने में सफलता पाई है.