इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (England Vs New Zealand) के बीच एजबस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट में प्रतिदिन 18 हजार दर्शकों को आने की स्वीकृति होगी क्योंकि ब्रिटेन की सरकार ने बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की स्थिति में कोविड-19 संक्रमण के फैलने का विश्लेषण करने के लिए इसे चुना है. ये दर्शक स्टेडियम की क्षमता का 70 प्रतिशत होंगे. एजबस्टन क्रिकेट ग्राउंड के प्रशासन ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘एजबस्टन टेस्ट मैच को आकलन प्रतियोगिता के रूप में चुना गया है. हम प्रतिदिन 18 हजार दर्शकों की मेजबानी करेंगे. टिकट धारकों को ईमेल के जरिए आगे के कदमों की जानकारी दी जाएगी. इस परियोजना के जरिए परीक्षण दिशानिर्देशों और सामाजिक दूरी के अलावा कोविड-19 (Covid-19) से जुड़े अन्य दिशानिर्देशों का भी आकलन किया जाएगा.
राशिद खान ने की 'मोटर बोट' की सवारी, कहा- चलो मजे करते हैं, तो डेनियल व्याट बोलीं- मैं भी चलूं..
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सरकार के मानक नियमों के अनुसार स्टेडियम में प्रवेश के लिए सभी टिकटधारकों को एनएचएस रेपिड लेटरल फ्लो परीक्षण के जरिए कोविड-19 नतीजा दिखाना होगा जो 24 घंटे पहले किया गया हो. सभी टिकटधारकों की आयु 16 साल या इससे अधिक होनी चाहिए.
बांग्लादेश के मेहदी हसन ने ODI Bowling Ranking में किया उलटफेर, बुमराह को भी पछाड़ा, देखें टॉप 10
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट लार्ड्स में दो से छह जून तक खेला और इसमें स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को आने की स्वीकृति होगी. लार्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के प्रशासन ने कहा, ‘‘ब्रिटेन की सरकार की इंग्लैंड में कोविड से जुड़ी पाबंदियों में ढील देने के खाके के अंतर्गत इंग्लैंड और न्यूतीजैंड के बीच दो से छह जून तक होने वाले टेस्ट मैच में मैदान की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक मौजूद रहेंगे.अगर आपने मैच के टिकट खरीदें हैं तो आपको स्वत: की धनराशि वापस कर दी जाएगी. ''
बता दें कि जून में ही भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला जाने वाले है. उम्मीद है कि टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी फैन्स स्टेडियम में पहुंचकर मैच का लुत्फ उठा सकेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं