Aus vs Ind 3rd test Day 3: टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की धीमी बल्लेबाजी और फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों की चोट भारतीय टीम पर भारी पड़ी और आस्ट्रेलिया ने कुल 197 रन की बढत लेकर तीसरे क्रिकेट टेस्ट में तीसरे दिन शनिवार को शिकंजा कस दिया. पैट्रिक कमिंस की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत को पहली पारी में 244 रन पर आउट करने के बाद मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की अटूट अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर आस्ट्रेलिया काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गया है. चेतेश्वर पुजारा समेत सीनियर बल्लेबाजों के बेहद रक्षात्मक रवैये ने भारत को दबाव में ला दिया. पुजारा ने 176 गेंद में 50 रन बनाये और धीमी पारी के इस दबाव से भारत निकल ही नहीं सका. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 103 रन बना लिये थे. पहली पारी के शतकवीर स्मिथ 29 और लाबुशेन 47 रन बनाकर खेल रहे हैं. आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 338 रन बनाये थे और अब उसकी कुल बढत 197 रन की हो गई है. वहीं खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं से जूझ रही भारतीय टीम को दो झटके लगे जब फॉर्म में चल रहे रविंद्र जडेजा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए. उन्हें स्कैन के लिये ले जाया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दोनों दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर सकते हैं लेकिन जडेजा का गेंदबाजी कर पाना मुश्किल लग रहा है. आस्ट्रेलिया ने सुबह दूसरी पारी में दो विकेट 35 रन पर ही गंवा दिये थे और भारत की वापसी की उम्मीद दिख रही थी लेकिन स्मिथ और लाबुशेन ने 68 रन की अटूट साझेदारी करके उस पर पानी फेर दिया. आस्ट्रेलिया का पहला विकेट विल पुकोवस्की के रूप में गिरा जिन्हें मोहम्मद सिराज ने पंत की जगह विकेटकीपिंग कर रहे रिधिमान साहा के हाथों लपकवाया. वहीं डेविड वॉर्नर 13 रन बनाकर आर अश्विन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए.
इससे पहले आस्ट्रेलिया के लिये कमिंस ने 21 . 4 ओवर में 29 रन देकर चार और हेजलवुड ने 21 ओवर में 43 रन देकर दो विकेट लिये. मिशेल स्टार्क ने 19 ओवर में 61 रन देकर एक विकेट लिया. भारत के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए. पुजारा पूल या हुक कोई भी शॉट आत्मविश्वास के साथ नहीं खेल सके. उनके स्ट्रोक्स में पैनापन नहीं था और आत्मविश्वास की कमी भी नजर आई. वह स्ट्राइक भी रोटेट नहीं कर पाये. कप्तान अजिंक्य रहाणे 70 गेंद में 22 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार हुए. वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे हनुमा विहारी 38 गेंद में चार रन बनाकर गैर जरूरी रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए.
Aus vs Ind: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऋषभ पंत का तहलका, ऐसा कर विवियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड को तोड़ा
पंत ने 67 गेंद में 36 रन बनाये. जडेजा 27 रन बनाकर आउट हुए. पहले सत्र के 34 ओवर में मात्र 84 रन बने चूंकि पुजारा ने रनगति बढाने में दिलचस्पी ही नहीं दिखाई । रहाणे के आउट होने से दबाव और बढ गया. दूसरी ओर पुजारा पहली 100 गेंदों में एक भी चौका नहीं लगा सके. रहाणे पहले सत्र में धीमी विकेट पर रन बनाने में नाकाम रहे. उन्होंने नाथन लियोन को एक चौका और छक्का जरूर जड़ा लेकिन कमिंस की आफ कटर पर पूरी तरह चूक गए.
उन्होंने पुजारा के साथ 22 . 3 ओवर में 32 रन जोड़े. केएल राहुल फिट होते तो विहारी शायद अपनी जगह उन्हें गंवा चुके होते. वह आधे घंटे क्रीज पर रहे लेकिन पूरी तरह असहज दिखे. पंत ने आक्रामक शुरूआत की लेकिन बाजू में गेंद लगने से वह उतना सहज होकर शॉट नहीं लगा सके. वह 20 ओवर में 53 रन की साझेदारी निभाने के बाद हेजलवुड की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे. पुजारा टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे धीमा अर्धशतक बनाने के बाद कमिंस का शिकार हुए । भारत ने एक समय चार विकेट पर 195 रन बना लिये थे और पूरी टीम 210 रन पर आउट हो गई.
टेस्ट के लिए दोनों देशों की टीम इस प्रकार है:
भारत : रोहित शर्मा, शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह.
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, विल पुकोवस्की, मार्नस लबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नॉथन लॉयन और जोश हेजलवुड.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं