WBJEE Counselling 2023 Dates: वेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (WBJEEB) ने डब्ल्यूबीजेईई काउंसलिंग तारीखों 2023 का ऐलान कर दिया है. पश्चिम बंगाल जेईई काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन गुरुवार, 20 जुलाई से शुरू किए जाएंगे. पश्चिम बंगाल की जेईई काउंसलिंग में भाग लेने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in से इसका शेड्यूल चेक कर सकते हैं. शेड्यूल की बात करें तो डब्ल्यूबीजेईई काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने, भुगतान करने और विकल्प भरने की अंतिम तिथि 25 जुलाई है. छात्रों के चयनित वरीयता के आधार पर डब्ल्यूबीजेईई काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवंटन लिस्ट 1 अगस्त को जारी की जाएगी.
NEET Counselling 2023: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कब होंगे शुरू, लेटेस्ट अपडेट देखें
डब्ल्यूबीजेईई राउंड 1 काउंसलिंग
पश्चिम बंगाल जेईई रजिस्ट्रेशन, शुल्क भुगतान और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 20 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगी. वहीं उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन को 27 जुलाई तक जारी किया जाएगा. छात्र च्वाइस में बदलाव और च्वाइस को 28 जुलाई तक लॉक कर सकेंगे. डब्ल्यूबीजेईई काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट 1 अगस्त को जारी किया जाएगा. सीट एक्सेप्ट फीस का भुगतान और आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग 1 से 5 अगस्त तक किया जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डब्ल्यूबीजेईई राउंड 2 काउंसलिंग
डब्ल्यूबीजीईई काउंसलिंग राउंड 2 के सीट आवंटन का रिजल्ट 8 अगस्त तक जारी किया जाएगा. छात्र सीट एक्सेप्ट शुल्क का भुगतान और आवंटित कॉलेज को 8 अगस्त से 11 अगस्त के बीच रिपोर्ट कर सकेंगे. डब्ल्यूबीजेईई मॉप-अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान और विकल्प 14 अगस्त से 16 अगस्त तक भरे जाएंगे. मॉक सीट एलोकेशन 17 अगस्त तक जारी होंगे. छात्र बदलाव और च्वाइस को लॉक 19 अगस्त तक कर सकेंगे. अंत में मॉप-अप राउंड सीट आवंटन रिजल्ट और आवंटिन कॉलेजों को 22 अगस्त से 24 अगस्त तक रिपोर्ट किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं