विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2017

CBSE, ICSE समेत तमाम बोर्डों के टॉपर्स को यहां मिलेगा फ्री में B.Tech करने का मौका

Also Read in
CBSE, ICSE समेत तमाम बोर्डों के टॉपर्स को यहां मिलेगा फ्री में B.Tech करने का मौका
वीआईटी यूनिवर्सिटी देगी प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को तोहफा
भोपाल: शैक्षणिक संस्थान वेल्लूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) ने सभी राज्यों एवं सेन्ट्रल बोर्ड में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को ‘जीवी स्कूल डेवलपमेंट प्रोग्राम’ के तहत अपने संस्थान में बीटेक कोर्स के लिए पूरे चार साल तक पूरी फीस माफ करने की पेशकश की है.

वीआईटी के उपाध्यक्ष शंकर विश्वनाथन ने बताया, ‘‘सेन्ट्रल एवं राज्य बोर्ड में अव्वल स्थान पाने वालों को ‘जीवी स्कूल डेवलपमेंट प्रोग्राम’ के तहत हमारे संस्थान में बीटेक कोर्स के लिए प्रवेश करने वाले की पूरे चार साल के लिए 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस माफ रहेगी.’’ उन्होंने कहा कि इसके अलावा, उन उम्मीदवारों को भी ट्यूशन फीस में 75 प्रतिशत छूट दी जाएगी, जो वीआईटी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (वीआईटीईईई) में एक से 50 तक रैंक हासिल करेंगे, जबकि 51 से 100 रैंक हासिल करने वालों को ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी और 101 से 1000 तक रैंक पाने वालों को ट्यूशन फीस में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी.

विश्वनाथन ने यह भी बताया कि 12वीं में राज्य बोर्ड स्कूलों से जिला स्तर पर अव्वल स्थान पाने वाले एक छात्र एवं एक छात्रा को भी ‘स्टार्स स्कीम’ के तहत 100 प्रतिशत फीस में छूट देने के साथ-साथ वीआईटी के होस्टलों में फ्री बोर्डिग एवं लॉजिंग दी जाएगी, बशर्ते कि वह वीआईटीईईई परीक्षा में शामिल हुआ हो.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE, ICSE, Vit University, Fee Waiver, Board Toppers, B.Tech
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com