UP Board Exams 2022: यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. यूपी बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा की तिथि को जारी करते हुए कहा, “कक्षा 10वीं की परीक्षा 12 कार्य दिवसों में आयोजित की जाएगी जबकि यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 15 कार्य दिवसों में समाप्त हो जाएगी." यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 12 अप्रैल 2022 को खत्म होंगी.
ये भी पढ़ें ः UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड जल्द ही प्री-बोर्ड परीक्षा की तारीख जारी करेगा, लेटेस्ट अपडेट यहां...
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
बता दें कि यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा पहले दिन हिंदी के पेपर से शुरू होगी, जबकि कक्षा 12वीं परीक्षा की शुरुआत मिलिट्री साइंस और हिंदी के पेपर से होगी. बोर्ड परीक्षा दो शिफ्त में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की सभी परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी.
यूपी बोर्ड के अनुसार इस साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 51,92,689 छात्र भाग ले रहे हैं,जिनमें से कक्षा 10वीं के लिए 27,81,654 और कक्षा 12वीं के लिए 24,11,035 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा
परीक्षा की विस्तृत डेटशीट देखने के लिए छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं. यूपी शिक्षा परिषद ने पहले ही अध्यायों की क्लास-वाइस सूची जारी कर दी है, जो विषय पाठ्यक्रम से हटा दिए गए हैं. इस शैक्षणिक सत्र के लिए यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इसी घटे हुए पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी. यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं