UP Board Result 2023: मंगलवार की सबसे बड़ी खबर! यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है. बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं का परिणाम जारी किया है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध है, जहां से छात्र अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. उम्मीद है कि अब तक छात्रों ने अपने दसवीं और बारहवीं दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट को चेक कर लिया होगा. कई छात्र अपने बोर्ड रिजल्ट से बेहद खुश होंगे, तो कुछ ऐसे भी छात्र होंगे, जिन्हें यूपी बोर्ड परीक्षा में उम्मीद से कम अंक मिले हैं. अगर आप भी बोर्ड एग्जाम में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है तो आपको अपने आंसर-शीट को दोबारा से जांचने के लिए आवेदन करना होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यूपी बोर्ड में कम अंक मिलने पर क्या करें
जो भी छात्र और छात्राएं यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं में मिले अंकों से संतुष्ट नहीं है, उन्हें नंबर बढ़ाने के लिए अपने आंसर-शीट को दोबारा से जांचने के लिए आवेदन करना होगा. इसके लिए छात्रों को स्क्रूटिनी फॉर्म भरना होगा. यूपीएमएसपी जल्द ही स्क्रूटिनी फॉर्म को अपने की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्रों के लिए उपलब्ध कराएगा. छात्र को जिस भी विषय में लगता है कि उन्हें कम नंबर दिया गया है, वे उस विषय को दोबारा से जांचने के लिए स्क्रूटिनी फॉर्म भर सकते हैं. छात्र एक से अधिक विषयों के लिए यह फॉर्म भर सकते हैं. बता दें कि इसके लिए छात्रों को शुल्क भी देना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइ मोड में करना होगा.
स्क्रूटिन से बढ़ेंगे मार्क्स
यूपी बोर्ड के नियमों के अनुसार आंसर-शीट की दोबारा से जांच के लिए आवेदन करने पर छात्र के पहले के मार्क्स निरस्त हो जाएंगे और जांच के बाद छात्र को जब अंक मिलेंगे, वे ही अंतिम माने जाएंगे. ऐसे में छात्रों के अंक घट भी सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं