Saurabh Singh Success Story: मेहनत, लगन, धैर्य और जुनून से सफलता की ऊचाइयां छूने वाले मोहनलालगंज के सौरभ सिंह (Saurabh Singh) ने यूपीएससी आईएफएस परीक्षा 2026 (UPSC IFS Exam 2026) में 67वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. यहां तक पहुंचना सौरभ के लिए आसान नहीं था. उन्हें छह बार असफलताओं का सामना करना पड़ा, लेकिन सौरभ नहीं हारे. उन्होंने सातवें प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है.
पिता के सपने को किया साकार
सौरभ सिंह उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील (Mohanlalganj tehsil) के खुजेहटा मजरा बेलहिया खेड़ा गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता वीरेंद्र कुमार सेना के आर्मी मेडिकल कोर में हवलदार थे. हालांकि वो 2011 में रिटायर्ड हो गए. वहीं मां गीता देवी गृहिणी है. पिता का सपना था कि उनका बेटा देशसेवा में अधिकारी बने. सौरभ ने इस सपने को अपना संकल्प बना लिया... वहीं मां गीता का भी बेटे की पढ़ाई में काफी सहयोग रहा.
सातवें प्रयास में हासिल की सफलता
सौरभ के लिए यह सफलता आसान नहीं थी. वो पहली बार 2018 में यूपीएससी की परीक्षा में बैठे. फिर 2019 और 2020 में लगातार प्रयास किए... सौरभ सिंह चार बार इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन बार बार उन्हें असफलताओं का सामना करना... लेकिन कि उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर प्रयास जारी रखा. इसी बीच 2021 में उनका चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ.
नौकरी के साथ आईएफएस परीक्षा की तैयारी की
डिप्टी जेलर की नौकरी की जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और नौकरी के साथ-साथ आईएफएस परीक्षा की तैयारी करते रहे. उन्होंने अपने हौसले को कभी कमजोर होने नहीं दिया. सौरभ सिंह की सफलता की कहानी कई युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है...
ये भी पढ़ें: Anamika Mishra Success Story: अयोध्या की बेटी अनामिका मिश्रा बनीं डिप्टी कलेक्टर, UPPSC में हासिल की चौथी रैंक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं